अभिनेत्री काजोल ने 5 अगस्त को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया, जिसके बाद काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा। काजोल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिस पर उनके परिवार के सदस्य उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं।
अजय देवगन के बाद बहन तनीषा ने भी किया काजोल को ट्रोल, फिर एक्ट्रेस ने ये दिया जवाब
अब इस लिस्ट में काजोल की बहन तनीषा का नाम जुड़ गया है। दरअसल, काजोल ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की, वो एक हवाई जहाज में बैठी हुई हैं और इयरफोन लगा रखा है। काजोल ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा अपना एयरपोर्ट लुक।'
Posting my own airport look .... 🤣🤣 Listening to Cheap Thrills by Sia 😉
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
इस तस्वीर पर तनीषा ने काजोल का मजाक उड़ाया और लिखा- 'तुमने बैकग्राउंड में ग्रीन स्क्रीन और डिजिटल इफेक्ट क्यों नहीं शामिल किया?' काजोल भी बहन को जवाब देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा- 'क्योंकि मेरा रियल है।'

इससे पहले अजय देवगन ने काजोल की तस्वीर शेयर कर ट्रोल करने की कोशिश की। काजोल कुर्सी पर सो रही हैं और उन्होंने अपने पैर मेज पर रखे हुए हैं। अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- 'उठ जाओ, तुम और ज्यादा ब्यूटी स्लीप मत लो।'
Wake up! You do not need your beauty sleep, as yet. @kajol
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
काजोल पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। कभी-कभी किसी ईवेंट में शिरकत करती दिखती हैं। हाल ही में काजोल बहन तनीषा और मां तनुजा के साथ लोनावला में हुए पौधारोपण समारोह में पहुंचीं। यहां तीनों ने पानी में भीगते हुए पौधे लगाए। इस दौरान काजोल का बेटा युग भी साथ था।