{"_id":"5b2c6b914f1c1baf6e8b971f","slug":"kajol-slips-in-a-mumbai-mall-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉल में देखते ही देखते काजोल के साथ हुआ ऐसा हादसा, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉल में देखते ही देखते काजोल के साथ हुआ ऐसा हादसा, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भले ही कुछ समय से बड़े परदे से दूर हैं लेकिन उनका चार्म आज भी इंडस्ट्री में बरकरार है। काजोल कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया से जुड़ी हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Kajol
वीडियो में आप देखेंगे कि काजोल किसी इवेंट में हिस्सा लेकर आ रही थीं, तभी उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे देख आसपास के लोग हैरान रह गए। यह वीडियो मॉल का है। वीडियो में आप देखेंगे कि काजोल आराम से जा रही थीं कि देखते ही देखते उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी।
Kajol
वीडियो मेें आप देखेंगे कि काजोल का अचानक संतुलन बिगड़ता है और वह गिर जाती हैं। हालांकि काजोल अपने आप को संभालने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन खुद को संभाल नहीं पाती। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी चोट आई होगी हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।
Kajol slips & falls in a shopping mall😨 . . . #instabolly #bebobolly #bollywood
A post shared by Bollywood Entertainment🌼 (@lnstabolly) on
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol
काजोल ने हाल ही में रिलीज फिल्म Elastigirl in Incredibles 2 में अपनी आवाज दी है। इस बारे में बात करते हुए काजोल ने आईएएनएस से कहा था- 'मेरी हॉलीवुड फिल्मों में रुचि है। जो भी कहानी मुझे अच्छी लगती है उसके लिए काम करना चाहती हूं ऐसा कुछ दिमाग में नहीं है कि यह करना है। इस वक्त सुपरहीरोज लोगों के बीच काफी फेमस हैं।'
विज्ञापन
kajol
आपको बता दें, काजोल आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। 'दिलवाले' फिल्म से काजोल ने 5 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। 'दिलवाले' से पहले काजोल की 'माई नेम इज खान' रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।