फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRKKH: टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री, कोर्ट रूम में जलवा दिखाएंगी द ट्रायल की नोयोनिका

Sun, 16 Jul 2023 05:55 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
kajol the trial actress make a special appearance in yeh rishta kya kehlata hai read here to know more detials
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, इस बीच खबर है कि बी-टाउन की इस दमदार हसीना की एंट्री टीवी के सबसे लॉन्गेस्ट शो में होने वाली है। जी हां, काजोल जल्द ही टीवी के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगी।

kajol the trial actress make a special appearance in yeh rishta kya kehlata hai read here to know more detials
काजोल - फोटो : social media

राजन शाही के इस शो में एक्ट्रेस का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है। इस शो में वह 'द ट्रायल' की 'नोयोनिका सेनगुप्ता' बनकर आने वाली हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु बेटे अबीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वहीं, काजोल की एंट्री उनकी लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का काम करेंगी।

kajol the trial actress make a special appearance in yeh rishta kya kehlata hai read here to know more detials
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें अक्षरा एक वकील से कोर्ट में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पेपर ऊपर-नीचे हो जाने की वजह से अक्षरा, वकील पर गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि यह एक बड़ी गलती है। उनके बेटे की कस्टडी का सवाल है, इसलिए वह भूल नहीं कर सकती हैं। इस बीच शो में काजोल  की जबर्दस्त एंट्री होती है। 

Badshah: बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' पर की बात, बताया कैसे टूटा बैंड, कहा- हनी ने सिर्फ अपने करियर पर दिया ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol the trial actress make a special appearance in yeh rishta kya kehlata hai read here to know more detials
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। - फोटो : संवाद
वहीं, अक्षरा को उन पर भी गुस्सा निकालते देखा जा सकता है। मगर शो के अपकमिंग एपिसोड में काजोल, अक्षरा की मदद करते हुए नजर आने वाली हैं। शो के फैंस ने जब से इस शो में काजोल की झलक देखी है, तब से वे आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
kajol the trial actress make a special appearance in yeh rishta kya kehlata hai read here to know more detials
द ट्रायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हो गई है। वहीं, एक्ट्रेस 'लस्ट स्टोरी 2' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही कृति सेनन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दो पत्ती' में उनके साथ स्क्रीन साझा करती दिखने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Suchitra: शादी के बाद पति शेखर कपूर के कहने पर सुचित्रा ने छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- तलाक के बाद करना पड़ा संघर्ष
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed