बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सास वीना देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है है। काजोल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सास के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो को साझा करते हुए जो उन्होंने कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। काजोल की इस पोस्ट पर उनकी बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भी वीना देवगन को कमेंट कर जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं।
काजोल ने सासू मां को बताया 'पार्टनर इन क्राइम', फोटो साझा कर इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा-, पिछले 22 सालों से मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन मुबारक। काजोल ने सासू मां वीना देवगन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना क्राइम पार्टनर कहा है। सासू मां के जन्मदिन पर शेयर की गई काजोल की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तस्वीर के काजोल ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी क्राइम पार्टनर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, आपकी हंसी कभी कम ना हो...
View this post on Instagram
अजय के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। 2019 में उनका निधन हो गया था। अजय और काजोल की शादी 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। काजोल ने शादी के बाद कुछ वक़्त के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। 2003 में बेटी नीसा का जन्म हुआ, जबकि 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था।
वीरू देवगन के निधन के बाद उनकी वाइफ वीना काफी दिनों तक सदमें थी। हालांकि उस मुश्किल वक्त में काजोल हमेशा अपनी सास और पति अजय देवगन के साथ खड़ी रही। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ मिथिला पाल्कर और तन्वी आजमी ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
फिल्म को रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया था। काजोल की यह फिल्म भावनाओं का एक रोलरकोस्टर थी, जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें रुला भी सकती थी। इसके अलावा काजोल आखिरी बार फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।