हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मंझी हुई अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। कई फिल्मों में दमदार अदाकारी दिखाने के बाद वह जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रविवार (9 सितंबर) को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया।
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता
इस फिल्म की छोटी सी झलक में आलिया के किरदार को अपने भाई (वेदांग रैना) को विदेशी धरती पर जेल से छुड़ाने के लिए लड़ता हुआ दिखाया गया है। इस दौरान जो कुछ भी घटित होता है, वह कहानी का मूल है, जिसे बड़े पर्दे पर लोगों के सामने रोचक अंदाज में पेश किया जाएगा।
इस टीजर को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, कई फिल्मी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर जिगरा की तारीफ की है। अब इस लिस्ट में दक्षिण फिल्मों के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन का नाम भी जुड़ गया है। कल्कि 2898 एडी से देशभर में मशहूर हो चुके नाग अश्विन ने जिगरा की खुले दिल से प्रशंसा की है।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर को साझा करते हुए लिखा, "वासन बाला और आलिया भट्ट ने इसे मैदान से बाहर कर पहुंचा दिया है... इस फिल्म के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।" निर्देशक की तारीफ पर आलिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए नाग अश्विन को शुक्रिया कहा है।

फिल्म में वेदांग रैना आलिया के ऑनस्क्रीन भाई की भूमिका में हैं, जबकि आदित्य नंदा, मनोज पाहवा और राहुल रविंद्रन सहायक भूमिकाओं में हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित इस फिल्म का संगीत अचिंत ठक्कर ने दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद आलिया अल्फा नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। शिव रवैल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं। यह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।
Ankita Lokhande: अंकिता ने सजय लीला भंसाली संग साझा की प्यारी तस्वीर, सम्मान में लिखा दिल छू लेने वाला संदेश