सब्सक्राइब करें

Sonakshi SInha: पति जहीर इकबाल के साथ बप्पा की आरती करती दिखीं सोनाक्षी, शादी के बाद मनाया पहला गणेश उत्सव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Sep 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Performed Bappa Aarti with husband Zaheer Iqbal, celebrated first Ganesh Utsav after marriage
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अंतरधार्मिक विवाह किया है। शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। दोनों को एक साथ सोशल मीडिया पर मस्ती मजाक करते हुए अक्सर देखा जाता है। इस शादी को लेकर इंटरनेट पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए, लेकिन यह जोड़ा एक दूसरे के धर्म का काफी ज्यादा सम्मान करता है।  

Trending Videos
Sonakshi Sinha Performed Bappa Aarti with husband Zaheer Iqbal, celebrated first Ganesh Utsav after marriage
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी और जहीर ने रविवार (9 सितंबर) को एक साथ में अपना पहला गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया। अभिनेत्री ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। दिल छू लेने वाले इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर को भगवान गणेश की आरती और प्रार्थना करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Performed Bappa Aarti with husband Zaheer Iqbal, celebrated first Ganesh Utsav after marriage
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, वीडियो से ज्यादा सोनाक्षी के कैप्शन की चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्यार सम्मान से बढ़ता है, जब एक जोड़ा सच्चे सद्भाव में एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करता है...शादी के बाद हमारा पहला गणपति।"

Sonakshi Sinha Performed Bappa Aarti with husband Zaheer Iqbal, celebrated first Ganesh Utsav after marriage
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो में सोनाक्षी नीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि जहीर ने नीला और सफेद कुर्ता पहना था। क्लिप में दोनों साथ में आरती करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। ज्यादातर लोग इस पोस्ट पर गणपति बप्पा मोरया लिख रहे हैं। वहीं, कई लोग हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
Sonakshi Sinha Performed Bappa Aarti with husband Zaheer Iqbal, celebrated first Ganesh Utsav after marriage
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी काकूदा नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आई थीं। इसे सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज किया गया था। इससे पहले आई उनकी वेब सीरीज हीरामंडी में वह ग्रे शेड किरदार में नजर आई थीं। संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। साथ ही, सोनाक्षी के अभिनय की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। 
Ankita Lokhande: अंकिता ने सजय लीला भंसाली संग साझा की प्यारी तस्वीर, सम्मान में लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed