{"_id":"5e15a8388ebc3e87b368a414","slug":"kalki-koechlin-birthday-special-story-know-about-her-life-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'देव डी' से हुई थी कल्कि के फिल्मी करियर की शुरुआत, ऐसी थी अनुराग कश्यप संग लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'देव डी' से हुई थी कल्कि के फिल्मी करियर की शुरुआत, ऐसी थी अनुराग कश्यप संग लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
kalki koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि केकलां 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। कल्कि के दादा मौरिस केकलां एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल केकलां एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं। कल्कि ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कल्कि को फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाएं बहुत अच्छे से आती हैं।
2 of 8
कल्कि केकलां
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके करियर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उतनी सफलता नहीं मिली और वो सिर्फ को-एक्ट्रेस ही बनकर रह गईं। फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
3 of 8
Kalki Kochline
उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'शैतान', 'माय फ्रेंड पिंटो', 'शंघाई', 'एक थी डायन' सहित अन्य कई फिल्मों में काम किया है। कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनके निजी जीवन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए । 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Kalki Koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' हालांकि कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था ।
विज्ञापन
5 of 8
Kalki
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद संबंध बनाना शानदार रहा। मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कम हिचकिचाती हूं।' कल्कि बचपन में यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। ये बात उन्होंने खुद कबूली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।