ऋतिक रोशन आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
ऋतिक के जन्मदिन और मनोज बाजपेयी ने संघर्ष के दिनों को याद किया, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू विवाद पर सामने आईं सनी लियोनी, कहा- 'मेरा मानना है कि हिंसा के बिना..'
बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारे भी इस घटना की कड़े शब्दों में आलोचना कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने जेएनयू कैंपस में हुई इस घटना पर सोशल मीडिया और हिंसा के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होकर निंदा की है। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी जेएनयू मामले पर अपनी राय दी है।
पढ़ें: जेएनयू विवाद पर सामने आईं सनी लियोनी, कहा- 'मेरा मानना है कि हिंसा के बिना..'
काजोल और अजय देवगन ने अपनी शादी में मीडिया से बोला था ये झूठ
काजोल और अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को लेकर चर्चा में हैं । ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । दोनों स्टार्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं । काजोल पति अजय के साथ करीब 11 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रही हैं । इससे पहले दोनों फिल्म 'यू मी और हम' में साथ नजर आए थे ।
पढ़ें: काजोल और अजय देवगन ने अपनी शादी में मीडिया से बोला था ये झूठ, खुद खोले जिंदगी के राज
मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
गैंग्स ऑफ वासेपुर, सत्या और अलीगढ़ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलो को जीतने वाले कलाकार मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष की दिनों को याद किया हैै। 90 के दशक में मनोज बाजपेयी उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया। अपने संघर्ष के बारे में मनोज बाजपेयी ने अक्सर मीडिया को बताते भी रहते हैं। ऐसा में एक बार फिर से उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बेहद खास खुलासा किया है।
पढ़ें: मनोज बाजपेयी की तस्वीर को कूड़ेदान में फेंक देते थे निर्देशक, अभिनेता ने संघर्ष के दिनों को किया याद
राजश्री ने किया वरिष्ठ नागरिकों को सलाम, बनाया खास धारावाहिक
राजश्री प्रोडक्शंस की तीसरी पीढ़ी धीरे-धीरे ही सही पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बना रही है। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश नवंबर में अपनी शादी के बाद एक बार फिर से सक्रिय हुए हैं और नए साल में वह लेकर आ रहे हैं एक नई कहानी, दादी अम्मा़, दादी अम्मा मान जाओ। इस शो में मोहन जोशी, सीमा बिस्वास जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ शीन दास और अंगा भोसले जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।
पढ़ें: राजश्री ने किया वरिष्ठ नागरिकों को सलाम, बनाया खास धारावाहिक दादी अम्मा, दादी अम्मा मान जाओ