फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छपाक की दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने भी किया हैरान, फिल्मों के लिए खूबसूरती को किया दरकिनार

Fri, 10 Jan 2020 08:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 10 Jan 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Before Deepika For Chhapaak Zeenat Aman Divyanka Tripathi Priyanka Singh Took Special Makeup
दिव्यांका, दीपिका, जीनत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को फिल्मों में अक्सर खूबसूरत अंदाज में देखा गया है। हर फिल्म में अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इस प्रथा को बहुत पहले ही कई अभिनेत्रिया तोड़ चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने फिल्म की कहानी और अपने किरदार के लिए अपनी खूबसूरती को भी दरकिनार कर दिया है। इन अभिनेत्रियों में अब दीपिका का नाम भी शामिल हो गया है। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि एक्टिंग के दम पर फिल्मों और टेलीविजन पर राज किया है।

Before Deepika For Chhapaak Zeenat Aman Divyanka Tripathi Priyanka Singh Took Special Makeup
जीनत अमान - फोटो : Social Media

जीनत अमान
फिल्म- सत्यम शिवम सुंदरम

बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' तो सभी को याद है। इस फिल्म में अभिनेत्री ने रूपा का किरदार निभाया था। रूपा एक गांव की मासूम सी लड़की रहती है। जिसका एक हादसे में चेहरा जल जाता है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि जीनत अमान रहती है। जीनत ने इस फिल्म के लिए अपनी खूबसूरती को भी दरकिनार कर दिया था। पूरी फिल्म में उन्होंने खुद को एक हादसे से झुलसी चेहरे वाली लड़की के रूप में ही दिखाया था। इस फिल्म ने और इस फिल्म के किरदार रूपा (जीनत अमान) ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी।

Before Deepika For Chhapaak Zeenat Aman Divyanka Tripathi Priyanka Singh Took Special Makeup
प्रियंका सिंह - फोटो : Social Media

प्रियंका सिंह
फिल्म- एसिड

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म 'एसिड' में अभिनेत्री और निर्देशक प्रियंका सिंह ने भी एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में प्रियंका ने भी अपनी खूबसूरती को दरकिनार करते हुए अपने चेहरे पर एसिड के अटैक होने के बाद के निशानों को दिखाया है। फिल्म एसिड अटौक से जुड़ी हुई जरूर है लेकिन इस फिल्म की कहानी 'छपाक' की कहानी से एकदम अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Deepika For Chhapaak Zeenat Aman Divyanka Tripathi Priyanka Singh Took Special Makeup
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया - फोटो : Social Media

दिव्यंका त्रिपाठी
धारावाहिक- ये है मोहब्बतें

इस काम में छोटे परदे के कलाकार भी पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया छोटे परदे की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका ने भी अपने टेलीविजन शो 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर इस लुक को अपनाया था। शो के एक हिस्से को शूट करने के लिए दिव्यांका ने शन्नो का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्होंने अपने खूबसूरत चेहरे को मेकअप की चादर से ढंका था। इसके लिए दिव्यांका को खूब वाहवाही भी मिली थी।

विज्ञापन
Before Deepika For Chhapaak Zeenat Aman Divyanka Tripathi Priyanka Singh Took Special Makeup
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण
फिल्म- छपाक

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में दीपिका मालती के किरदार में हैं जिसके लिए उन्होंने अपने चेहरे को लक्ष्मी के चेहरे की तरह किया हुआ है। इस काम को करने के लिए बड़े ही साहस की जरूरत था। जो दीपिका ने कर दिखाया। जहां कई मायनों में अभिनेत्रियों को उनकी खूबसूरती के लिए फिल्मों में लिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने इस फिल्म के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर दिया है। इस फिल्म में दीपिका का जोश, जुनून और अपने कम के प्रति समर्पण भी देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed