गैंग्स ऑफ वासेपुर, सत्या और अलीगढ़ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलो को जीतने वाले कलाकार मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष की दिनों को याद किया हैै। 90 के दशक में मनोज बाजपेयी उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया। अपने संघर्ष के बारे में मनोज बाजपेयी ने अक्सर मीडिया को बताते भी रहते हैं। ऐसा में एक बार फिर से उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बेहद खास खुलासा किया है।
मनोज बाजपेयी की तस्वीर को कूड़ेदान में फेंक देते थे निर्देशक, अभिनेता ने संघर्ष के दिनों को किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स का इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और संघर्ष के दिनों पर ढेर सारी बाते भी कीं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि बॉलीवुड में उनका शुरुआती समय काफी विपरीत रहा था। इसके पीछे की वजह थी कि वह एक ऐसे समय में फिल्म इंडस्ट्री में आए थे जब ऑडिशन और कास्टिंग निर्देशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता था।
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'आप उस अभिनेता से बात कर रहे हैं जो उस समय में आया था जब कोई ऑडिशन नहीं हुआ करता था और कोई कास्टिंग डायरेक्टर नहीं था। आप अपनी तस्वीरें एक सहायक निदेशक को देंगे, और सुनिश्चित करें कि उसे वो कचरे में फेंक दिया जाएगा। ऐसा होते हुए मैंने खुद देखा है। जैसे ही मैंने अपनी पीठ को घुमाया, कई बार, एक या दो बार नहीं। जैसे ही मैंने अपना पहला शॉट दिया, मुझे एक फिल्म से बाहर कर दिया गया और मुझे कॉस्टयूम उतारने को बोल दिया गया।' गौरतलब है कि मनोज वाजपेयी ने साल 1994 में फिल्म द्रोहकाल से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों मेें अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता।
बीते साल मनोज बाजपेयी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से डेब्यू किया है। वह बीते साल वेब सीरीज द फैमली मैन में नजर आए थे। दर्शकों ने उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया था। वहीं अब मनोज बाजपेयी अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। कलाकारों की यह तिकड़ी कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिखेगी। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू हो चुकी है।
मनोज बाजपेयी की बात करें वह पिछली दफा वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आए थे। वह आगे फिल्म 'ढाका' में दिखेंगे। वहीं दिलजीत फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। वहीं फातिमा की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान रही है जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आईं।
पढ़ें: VIDEO: सारा अली खान को Kiss करना चाह रहा था फैन, अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट