बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान रोजाना जिम के बाहर पत्रकारों और फैंस से मुलाकात करती हैं। इस दौरान वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं, लेकिन इस बार उनके एक फैन ने मुलाकात के दौरान ऐसा काम किया जिसको देखकर खुद सारा अली खान भी हैरान हो गईं। इतना ही नहीं फैन को ऐसा करने से रोकने के लिए सारा अली खान के बॉडीगार्ड को आगे आना पड़ा।
VIDEO: सारा अली खान को Kiss करना चाह रहा था फैन, अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने जिम के बाहर पत्रकारों और फैंस के मिलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सारा अली खान फैंस के साथ सेल्फी भी लेती हैं। इसी बीच सारा का एक फैन उनसे मिलने के लिए आता है और हाथ मिलाने के बजाय सारा के हाथ पर किस करने की कोशिश करता है।
फैन के इस बर्ताव को देखकर सारा अली खान हैरान हो जाती है और अपना हाथ पीछे करने लगती हैं। इतना ही नहीं फैन की इस हरकत को देखकर सारा अली खान के बॉडीगार्ड आगे आकर उसको हटने का इशारा करते हैं। सारा अली खान के फैन के इस वीडियो को Viral Bhayani ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो पर सारा के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं इन दिनों सारा अली खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। वह मालदीव मां अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान के साथ गई थीं। इस दौरान उन्होंने मां और भाई के साथ काफी मस्ती की। अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को सारा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया।
सारा की इस वेकेशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं हाल ही में सारा का एक वीडियो भी सामने आया है जिलमें वो अपनी मां अमृता सिंह के सामने समुद्र में कूद रही हैं। इस दौरान सारा अली खान अपने बिकिनी लुक में नजर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सारा के फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: जेएनयू विवाद पर सामने आईं सनी लियोनी, कहा- 'मेरा मानना है कि हिंसा के बिना..'