फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू विवाद पर सामने आईं सनी लियोनी, कहा- 'मेरा मानना है कि हिंसा के बिना..'

Thu, 09 Jan 2020 11:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
JNU violence sunny Leone said should find solutions to problems without any violence
sunny leone - फोटो : amar ujala

बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारे भी इस घटना की कड़े शब्दों में आलोचना कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने जेएनयू कैंपस में हुई इस घटना पर सोशल मीडिया और हिंसा के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होकर निंदा की है। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी जेएनयू मामले पर अपनी राय दी है। 

JNU violence sunny Leone said should find solutions to problems without any violence
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जेएनयू हिंसा को लेकर सनी लियोनी ने कहा है कि, 'मैं कहना चाहूंगी कि सबसे बड़ा मुद्दा हिंसा है। मैं हिंसा में विश्वास नहीं करती। मेरा मानना है कि हिंसा के बिना भी जवाब दिया जा सकता है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सनी लियोनी ने कहा कि, 'इसमें सिर्फ एक पीड़ित नहीं है जिसको चोट लगी है, बल्कि उसका परिवार भी चोटिल होता है।'

JNU violence sunny Leone said should find solutions to problems without any violence
सनी लियोनी और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी लियोनी ने लोगों से हिंसा न करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि, 'मैं हर किसी से अनुरोध करती हूं कि हिंसा न करें और एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए के बजाए इस बात पर विचार करें कि कैसे इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।' गौरतलब है कि बीते रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना में छात्रों और शिक्षक समेत 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU violence sunny Leone said should find solutions to problems without any violence
sunny leone - फोटो : amar ujala

जेएनयू की इस घटना ने कई लोगों को झोकझोर कर रख दिया है। रविवार ये घटना उस समय हुई जब कुछ नकाबपोश जेएनयू कैंपस में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इस पूरी घटना की चर्चा राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारों के बीच भी हो रही है। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी जेएनयू की इस घटना की खुलकर आलोचना की है। वहीं जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी कई लोगों के निशाने पर आ गई थीं। 

विज्ञापन
JNU violence sunny Leone said should find solutions to problems without any violence
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची। इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। जेएनयू छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए। कन्हैया कुमार ने भी खूब नारेबाजी की। दीपिका पादुकोण कुछ देर जेएनयू में रुकने के बाद वहां से चली गईं। हालांकि उन्होंने छात्रों को भी संबोधित नहीं किया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना होने लगी। 

पढ़ें: देश के माहौल को देखकर दीपिका को हुआ 'दर्द', JNU छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने का ऐसे मिला फायदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed