{"_id":"5e1c26eb8ebc3e87c80fbca7","slug":"kalki-koechlin-first-pregnancy-with-boyfriend-guy-hershberg-said-will-give-natural-birth-to-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार मां बनने जा रहीं कल्कि ने लिया बड़ा फैसला, कहा- 'हाल ही में बहुत ही कठिन दौर से गुजरी हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार मां बनने जा रहीं कल्कि ने लिया बड़ा फैसला, कहा- 'हाल ही में बहुत ही कठिन दौर से गुजरी हूं'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kalki
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कल्कि केकलां अपने होने वाले बच्चे का जन्म बुजुर्गों की प्रथा के अनुसार प्राकृतिक ढंग से ही करने वाली हैं। इसके लिए वह किसी अस्पताल या दवाखाने से ऑपरेशन या कोई आसान सी विधि का सहारा नहीं लेंगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई जरूर लेंगी।
2 of 5
Kalki Koechlin and Guy Hershberg
- फोटो : instagram
कल्कि पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ मां बनने जा रही हैं। इसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। वह अपने बच्चे को पालने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं और स्थिति को संभालने के लिए खुद को तैयार भी कर रही हैं। कल्कि अपने बच्चे की परवरिश वैसे ही करेंगी, जैसे उनके माता पिता ने उनकी की है।
3 of 5
kalki koechlin
फिल्म 'मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ' में अपनी अदाकारी के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री कल्कि कहती हैं, 'समाज की सारी अच्छी और बुरी चीजों को मैं किसी और से न लेकर अपने माता पिता से लेना पसंद करूंगी। मैं पांडिचेरी में पली-बढ़ी हूं और मेरे माता पिता समाज के बारे में बहुत की प्राकृतिक हैं। मेरी मां ने मुझे घर पर ही जन्म दिया था और कोई परेशानी नहीं हुई थी। मैं भी अपने बच्चे को एक क्लिनिक में ही जन्म दूंगी। अगर जरूरत पड़ी तो दवा का भी विकल्प मेरे पास होगा।' इस बात का खुलासा उन्होंने 'द तारा शर्मा शो' पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि ने शो के माध्यम से मां बनने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को और उनके परिवारों को कई सुझाव भी दिए। वह कहती हैं, 'मैं हाल ही में बहुत ही कठिन दौर से गुजरी हूं, और मर्दों को तो इसका बिल्कुल ख्याल ही नहीं रहता। अगर आप किसी के जीवनसाथी हैं या परिवार के सदस्य हैं, तो आपको एक गर्भवती महिला का ख्याल रखना चाहिए। मेरे शुरुआती तीन महीने में मुझे बहुत उल्टियां हो रही थीं, जिससे मुझे बहुत कमजोरी आ गई थी। तो लोगों को एक गर्भवती महिला के जीवन में ऐसे पड़ाव पर उनकी देखभाल करनी चाहिए और जानकारी लेते रहना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
Kalki Kochline
लगभग एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में कल्कि की बहुत सराहना हुई हैं। उनके अभिनय के अलावा उनके जीवन जीने के तरीकों और विचारों को भी लोगों से खूब वाहवाही मिली है। वह बाल यौन शोषण, बलात्कार और नारी सशक्तिकरण के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठती आई हैं, जिनसे बड़े बड़े अभिनेता हमेशा दूर रहना पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।