{"_id":"5e22a8b08ebc3e4aec67fb6f","slug":"kalki-koechlin-first-time-talk-about-her-ex-husband-anurag-kashyap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि केकलां ने पहली बार बताई अनुराग कश्यप से तलाक की वजह, कहा- 'मैं उनसे उम्र में बहुत छोटी थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि केकलां ने पहली बार बताई अनुराग कश्यप से तलाक की वजह, कहा- 'मैं उनसे उम्र में बहुत छोटी थी'
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर के साथ कल्कि केकलां
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी निजी जिंदगी से जुड़े जिन विषयों पर नामचीन हस्तियां बात करने से कतराती हैं, ऐसे ही कुछ मुद्दों पर अपने अभिनय के दम पर नामी गिरामी अभिनेताओं को पीछे छोड़ देने वाली हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कल्कि केकलां ने खुलकर बात की। उन्होंने हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान के टॉक शो में अपने बचपन से लेकर मां बनने, और अपने पूर्व पति और फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप से अलग होने तक, लगभग सभी मुद्दों पर खुले शब्दों में अपनी बात रखी।
2 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
अनुराग कश्यप के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमें एक दूसरे को समझने में काफी समय लगा। हमने शुरुआत में सबसे ज्यादा समय लिया। लेकिन अंत में कुछ चीजें ठीक नहीं थीं, फिर भी हम एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। हम अभी भी एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं, लेकिन साथ नहीं रह सकते। क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को पहचानने में सक्षम हैं।'
3 of 5
kalki koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात को आगे बढ़ाते हुए कल्कि कहती हैं, 'इसके अलावा, समय पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। मुझे कभी-कभी लगता है कि हम दोनों बहुत अलग-अलग समय में जी रहे हैं। जैसे, कि मैं उनसे उम्र में बहुत छोटी थी जबकि वह मुझसे काफी बड़े थे, और शायद यह सही समय नहीं था। हम उस समय अलग-अलग चीजें चाहते थे। मुझे लगता है कि इससे बहुत फर्क पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena
- फोटो : insatgram
अभिनेत्री से होस्ट बनीं करीना कपूर खान का टॉक शो 'व्हाट वीमन वांट' अपने मेहमानों से की गई अनोखी बातों के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। इसी वजह से इस शो के पहले सीजन को सफल घोषित करने के बाद, इसका दूसरा सीजन भी चल पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि केकलां
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनने वाली हैं और वे किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड एक इज्राइली पियानिस्ट हैं और उनकी प्रेग्नेंसी काफी अनप्लान रही है। कल्कि अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।