{"_id":"5a9d16214f1c1b5e6e8b89a5","slug":"kalki-koechlin-shared-a-photo-with-a-famous-sexologist-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 साल के डॉक्टर के साथ कल्कि की तस्वीर हुई वायरल तो ऐसी-ऐसी बातें बनाने लगे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
70 साल के डॉक्टर के साथ कल्कि की तस्वीर हुई वायरल तो ऐसी-ऐसी बातें बनाने लगे लोग
Mon, 05 Mar 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने पिछले कुछ समय से ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना रखी है लेकिन इसके बावजूद वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में वह एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल पिछले दिनों ही वह एक सेक्स एक्सपर्ट (sexologist) से मिली हैं और उसी के बाद से लोग उन्हें लेकर बातें बना रहे हैं।
2 of 4
कल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कल्कि ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह डॉक्टर महिंद्रा वत्स के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
3 of 4
आपको बता दें कि कल्कि का नाम बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शामिल है जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती आई हैं। शेयर की गई फोटो में कल्कि जिनके साथ बैठी दिख रही हैं वह एक मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट हैं। उनकी उम्र लगभग 70 साल के आसपास है। तस्वीर में कल्कि उनकी किताब 'इट्स नॉरमल' को हाथ में लिए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर कल्कि किसी sexologist से क्यों मिली हैं। पता हो कि डॉक्टर महिंद्रा कॉलम लिखा करते हैं। सूत्रों की मानें तो कल्कि उनकी किताब 'इट्स नॉरमल' से काफी प्रभावित हैं और इसी वजह से वह उनसे मिलने पहुंची थीं। कल्कि पिछले दिनों फिल्म 'जिया और जिया' और 'रिब्बन' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह बहुत जल्द फिल्म 'गली ब्वॉय', 'आजमाइश- ट्रेल्स ऑफ लाइफ' और 'स्कॉलरशिप' में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।