{"_id":"6045dfe4653b7c75025776b4","slug":"kallu-arvind-akela-new-bhojpuri-song-viral-jiye-na-debu-ka-ae-patarki-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के गाने ने मचाया धमाल, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के गाने ने मचाया धमाल, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार
भोजपुरी सिनेमा के फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। इसी बीच कल्लू का एक गाना यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। कल्लू के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनके गाने को लगभग 80 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बेहतरीन म्यूजिक के साथ अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'जिए ना देबू का ए पतरको, खरे परान लेबू का ए सवरको' जो बीत कुछ समय पहले रिलीज हुआ था, उस गाने पर अब 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और वो खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।
3 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : twitter
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे के अलावा अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं।इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा है और आर्या शर्मा ने इसका संगीत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : फाइल
फुल ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने काफी बेहतरीन डांस किया है। वीडियो में उनकी और उनकी को-स्टार की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद अकेला ने 9 वर्ष की उम्र से ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग होने के कारण भी भी उनके वीडियो रिलीज होने के साथ ही तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।