फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्पना लाजमी: गुरु दत्त की भांजी की फिल्में बनीं महिलाओं की आवाज, भूपेन हजारिका से रहा खास रिश्ता

Sun, 30 May 2021 05:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 30 May 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Kalpana Lajmi films of became voice of women had special relationship with Bhupen Hazarika
कल्पना लाजमी

बॉलीवुड को रुदाली, दमन और दरमियान जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली डायरेक्टर कल्पना लाजमी का जन्म 31 मई 1954 को हुआ था। कल्पना ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उनकी फिल्मों के केंद्र में महिलाएं ही रहीं। बॉलीवुड फिल्मों के बीच उन्होंने समानांतर सिनेमा की अलग राह चुनी। कभी रुदाली की शनिचरी के माध्यम से उन्होंने समाज में पसरे भेदभाव, जातपात और गरीबी की तस्वीर को पेश किया तो कभी दमन के जरिए घरेलू हिंसा की समस्या पर चोट की। लाजमी ने पहली दफा बतौर सहायक निर्देशक श्याम बेनेगल के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। वर्ष 1986 में उन्होंने ‘एक पल' के साथ फिल्म बनाने की शुरुआत की। कल्पना की मां ललिता लाजमी जानी-मानी पेंटर हैं। महान अभिनेताओं में शुमार गुरु दत्त उनके मामा थे। श्याम बेनेगल भी उनके रिश्तेदार हैं। 

Kalpana Lajmi films of became voice of women had special relationship with Bhupen Hazarika
कल्पना लाजमी - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस

कल्पना लाजमी ने अपने करियर के दौरान कुल छह फिल्में और एक टीवी सीरियल ‘लोहित किनारे' बनाया। वर्ष 2006 में सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवती  के अभिनय वाली फिल्म ‘चिंगारी' उनकी अंतिम फिल्म थी। 2003 में बनी फिल्म ‘रुदाली' से कल्पना लाजमी को अलग पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाली डिंपल कपाड़िया को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 

Kalpana Lajmi films of became voice of women had special relationship with Bhupen Hazarika
कल्पना लाजमी

ऑस्कर में भी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में जगह मिली थी। 2001 में बनी उनकी फिल्म दमन के लिए रवीना टंडन को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। कल्पना लाजमी का हफ्ते में चार बार डायलिसिस होता था। खबरों कि मानें तो सलमान खान, आमिर खान, आलिया भट, सोनी राजदान, करण जौहर और नीना गुप्ता समेत बॉलीवुड से जुड़े कई लोग उनके इलाज का खर्च उठा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalpana Lajmi films of became voice of women had special relationship with Bhupen Hazarika
भूपेन हजारिका, कल्पना लाजमी - फोटो : file photo

कल्पना मशहूर गायक-निर्देशक भूपेन हजारिका के साथ 40 साल तक रहीं। भूपेन हजारिका के साथ अपनी प्रेम कहानी को कल्पना लाजमी ने उनकी बायोग्राफी ‘भूपेन हजारिका : एज आई नो हिम (Bhupen Hazarika: As I Knew Him) ’ में विस्तार से जिक्र किया है। जिसमें कल्पना लाजमी ने बताया है कि वह और भूपेन हजारिका करीब 40 साल तक एक साथ एक-दूसरे के हमराह और मार्गदर्शक बनकर रहे थे। कल्पना लाजमी की किताब के अनुसार भूपेन हजारिका से उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई थी जब वह 17 साल की और दिग्गज गायक 45 साल के थे। 

विज्ञापन
Kalpana Lajmi films of became voice of women had special relationship with Bhupen Hazarika
कल्पना लाजमी

साल 2018 कल्पना लाजमी ने भी 64 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं। उनका कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद कल्पना लाजमी और भूपेन हजारिका की प्रेम कहानी सामने आई थी। बता दें कि कल्पना लाजमी एक अभिनेत्री होने के अलावा बेहतरीन डियरेक्टर भी थीं। वह महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed