बॉलीवुड अभिनेता हर प्रकार के किरदार निभाते हैं और उनके किरदार दर्शकों को खूब पसंद भी आते हैं। लेकिन दर्शक कुछ अभिनेताओं को पुलिस वाले के किरदार में बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं का पुलिस के किरदार में एक अलग रूप और टशन देखने को मिलता है। इन सितारों को कब कौन सा किरदार निभाने को मिल जाए कोई नहीं जानता। ये सारी चींजे फिल्म डायरेक्टर पर निर्भर करती हैं। एक्टर्स को कभी घरेलू रोल तो कभी गैंगस्टर तो कभी पुलिस का रोल करना पड़ जाता है। साथ ही कई ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने पुलिस का किरदार निभाया और दर्शकों के दिलों में बस गए। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सितारों की जिन्होंने पुलिस के किरदार में पर्दे पर धमाल मचा दिया। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें ये किरदार इतना पसंद आया कि दोबारा भी वे पुलिस की वर्दी पहने नजर आए। चलिए डालते हैं एक नजर उन्हीं सितारों पर ...
फिल्मी दुनिया: पुलिस के किरदार में धमाल मचा चुके हैं ये एक्टर्स, आखिरी वाले ने छुड़ा दिए थे विलेन के पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 30 May 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन