सब्सक्राइब करें

'देवदास' से 'तेरे नाम तक': जब इन फिल्मों में दिखाई गई अधूरी मोहब्बत की दास्तां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 30 May 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Devdas to Tere Nam bollywood films that shows beautiful incomplete love story
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि मोहब्बत का मतलब सिर्फ एक दूसरे का हो जाना नहीं होता है। कई बार मोहब्बत में मिलन से ज्यादा जुदाई का दर्द होता है। हिंदी सिनेमा ने हमेशा से इस दर्द की नब्ज को पकड़ा है और इस पर एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में बनीं जिनमें अधूरी मोहब्बत की कहानी दिखाई गई है। इन कहानियों ने भले ही दर्शकों के दिलों को दर्द के सागर में डूबो दिया, लेकिन साथ ही ये भी बताया है कि हर इश्क मुकम्मल हो ये जरूरी नहीं है।



अधूरे इश्क के दीवाने हो गए फैंस

वहीं अगर इश्क अधूरा है तो भी ये अधूरा नहीं होता। पर्दे पर सालों से ऐसी कमाल की फिल्में बनती आईं हैं और दर्शकों ने इसे पसंद भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें दर्शकों की दिखी दर्द भरी मोहब्बत।

Trending Videos
Devdas to Tere Nam bollywood films that shows beautiful incomplete love story
मुगल-ए-आजम - फोटो : सोशल मीडिया

मुगले-ए-आजम

अधूरी मोहब्बत की बात हो और इस फिल्म का नाम ना लिया जाए ये तो मुमकिन नहीं। फिल्म में सलीम और अनारकली की मोहब्बत दिखाई गई थी जो रियासत और समाज के आगे लड़ते हैं, लेकिन चाहकर भी एक दूसरे के नहीं हो पाते हैं। सबसे खास बात ये है कि फिल्म में सलीम और अनारकली का किरदार दिलीप कुमार और मधुबाला ने निभाया था जो असल जिंदगी में एक दूसरे के नहीं हो पाए थे। ये फिल्म सिनेमाप्रेमियों के लिए आज भी बहुत मायने रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devdas to Tere Nam bollywood films that shows beautiful incomplete love story
देवदास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देवदास

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास देखकर दर्शकों की आंखों के आंसू नहीं रुके थे। बचपन के साथी रहे देव और पारो को उनका ही परिवार एक दूसरे का होने से रोक देता है। जिद में घर छोड़ आया देव पारो को चिट्ठी लिखकर अपने प्यार को खत्म करने की बात कहता है। जब देव को अपनी गलती का एहसास होता है तो वो पारो के पास लौटता है, लेकिन वो दिन उसकी शादी का दिन होता है। यहीं से देव और पारो एक दूसरे से अलग होने लगते हैं और उनकी मोहब्बत आखिरी दम तक अधूरी रह जाती है। फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

Devdas to Tere Nam bollywood films that shows beautiful incomplete love story
तेरे नाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेरे नाम 

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म में सलमान और भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि राधे को निर्जरा से प्यार हो जाता है। गुंडागर्दी में मशगूल रहने वाला राधे जब भोली भाली निर्जरा से प्यार करने लगता है तो उसके अंदर भी बदलाव आने लगते हैं। हालांकि कुछ गुंडे उसे जान से मारने की कोशिश करते हैं, जिसमें उसके दिमाग पर गहरी चोट लग जाती है। इसके चलते वो अपना परिवार और प्यार सब भूल जाता है। जब राधे ठीक होकर निर्जरा के पास पहुंचता है तब तक निर्जरा खुद को खत्म कर चुकी होती है। ऐसे में राधे और निर्जरा की मोहब्बत अधूरी रह जाती है।

विज्ञापन
Devdas to Tere Nam bollywood films that shows beautiful incomplete love story
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

कल हो ना हो

निखिल आडवाणी की इस फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया था। सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और शाहरुख खान ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि रोहित(सैफ) नैना(प्रीति) से प्यार करता है और नैना अमन(शाहरुख खान) से प्यार करती है। अमन भी नैना से प्यार करता है लेकिन वो जानता है कि उसके पास जीने के लिए ज्यादा दिन हीं बचे हैं इसलिए वो रोहित और नैना को एक दूसरे बनाने की कोशिश में लग जाता है। रोहित को तो उसका प्यार मिल जाता है, लेकिन नैना और अमन का प्यार अधूरा रह जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed