फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरे दौर से गुजर रहीं मशहूर फिल्ममेकर कल्पना लाजमी, आमिर खान ने चुकाया हॉस्पिटल का बिल

Wed, 08 Nov 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Lajmi Rushed To Hospital For Kidney Failure Aamir Khan and Rohit Shetty Pay Bills
कल्पना लाजमी

'एक पल', 'रुदाली' और 'चिंगारी' जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाने वाली फिल्ममेकर कल्पना लाजमी इस समय बुरे वक्त से गुजर रही हैं। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Kalpana Lajmi Rushed To Hospital For Kidney Failure Aamir Khan and Rohit Shetty Pay Bills
कल्पना लाजमी

कल्पना की मां ललिता लाजमी ने बतया कि सोमवार की सुबह कल्पना को आईसीयू में भर्ती किया गया है। 61 साल की कल्पना का हफ्ते में चार बार डायलिसिस होता है। इतना ही नहीं कल्पना का मेडिकल बिल भी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोंगों ने शेयर किया।

पढ़ें- अंधेरे में पुनीश और बंदगी की हरकत देख भड़के लोग, कहा- 'बंद करो ये अश्लीलता'

Kalpana Lajmi Rushed To Hospital For Kidney Failure Aamir Khan and Rohit Shetty Pay Bills
कल्पना लाजमी

फिल्ममेकर अशोक पंडित के मुताबिक, आमिर खान और रोहित शेट्टी कल्पना की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने बिल भरा। अशो‌क पंडित ने ट्विटर पर रोहित और आमिर को धन्यवाद कहा। कल्पना की आखिरी फिल्म 'दमन' 2001 में आई थी। कल्पना को फिल्म 'रुदाली' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

पढ़ें- अनुष्का शेट्टी का असली नाम नहीं जानते होंगे, 'बाहुबली' के प्यार में पागल होकर किया था ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalpana Lajmi Rushed To Hospital For Kidney Failure Aamir Khan and Rohit Shetty Pay Bills
कल्‍पना लाजमी

कल्पना 40 साल तक म्यूजिक कंपोजर भूपेन हजारिका की बिजनेस पार्टनर भी रहीं। वो भूपेन हजारिका पर एक बायोपिक भी बनाना चाहती थीं लेकिन अपनी खराब तबियत की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। 

विज्ञापन
Kalpana Lajmi Rushed To Hospital For Kidney Failure Aamir Khan and Rohit Shetty Pay Bills
कल्पना लाजमी

कल्पना ने तबु, किरण खेर, रवीना टंडन, सुष्मिता सेन के साथ काम किया था। डॉक्टरों की मानें तो कल्पना की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अपनी बीमारी के बारे में कल्पना ने बताया, 'दो साल पहले मैं पूरी तरह बिस्तर पर थी। लेकिन अब ईश्वर की कृपा से मेरी हालत थोड़ी बेहतर है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed