फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किराने की दुकान पर काम करते थे ये म्यूजिक कंपोजर, फिर ऐसे बने संगीत के सरताज

Fri, 24 Aug 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
kalyanji birthday special interesting facts about his life
कल्याणजी

हिंदी सिनेमा के गानों का जब भी जिक्र होगा संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी का नाम जरूर आएगा। दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्मों के गानों का संगीत दिया। जिसमें मुख्य 'डॉन', 'सफर', 'कोरा कागज' जैसी फिल्में रही हैं। इस जोड़ी में से कल्याणजी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा...

kalyanji birthday special interesting facts about his life
कल्याणजी आनंदजी

कल्याणजी का पूरा नाम कल्याणजी वीरजी शाह था। उनका परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला था। कल्याणजी के पिता का नाम वीरजी था। वीरजी शाह का परिवार कच्छ से मुंबई पहुंचा और यहां किराने की दुकान खोल ली। उनके दुकान से एक ग्राहक सामान तो लेता लेकिन पैसे नहीं चुका पा रहा था। 

kalyanji birthday special interesting facts about his life
कल्याणजी आनंदजी

वीरजी ने एक दिन उससे उधारी चुकाने के लिए कहा तो उस शख्स ने उनके दोनों बेटों कल्याणजी और आनंदजी को संगीत सिखाने की जिम्मेदारी ली। इस तरह उधारी के पैसे को चुकाने के लिए कल्याणजी को संगीत की शिक्षा मिली। इसके बाद दोनों की रुचि संगीत की ओर बढ़ने लगी और दोनों भाई संगीत की दुनिया से जुड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kalyanji birthday special interesting facts about his life
कल्याणजी

कल्याणजी ने अपने भाई आनंदजी के साथ मिलकर 'कल्याणजी वीरजी एंड पार्टी' के नाम से एक आर्केस्ट्रा कंपनी बनाई थी। जो अलग-अलग शहरों में जाकर परफॉर्मेंस दिया करती थी। इसी दौरान वो फिल्म संगीतकारों के संपर्क में आए और दोनों भाई हिंदी सिनेमा की दुनिया में पहुंचे।

विज्ञापन
kalyanji birthday special interesting facts about his life
कल्याणजी आनंदजी

उस वक्त एस.डी. बर्मन, हेमंत कुमार, मदन मोहन, नौशाद जैसे संगीतकार हुआ करते थे, ऐसे में कल्याणजी-आनंदजी के लिए अपना मुकाम बना पाना वाकई काफी मुश्किल था। शुरुआत में कल्याणजी ने कल्याणजी वीरजी शाह के नाम से फिल्मों में संगीत देना शुरू किया। उनकी पहली फिल्म 1959 में सम्राट चंद्रगुप्त थी। बाद में उनके साथ आनंदजी जुड़ गए और यही से ये जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के नाम से मशहूर हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed