{"_id":"5a8929264f1c1bdd0b8b490c","slug":"kalyug-actress-smilie-suri-suffering-from-depression-now-look-so-fat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'कलयुग' में इस एक्ट्रेस ने धड़काया था दर्शकों का दिल, डिप्रेशन से अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'कलयुग' में इस एक्ट्रेस ने धड़काया था दर्शकों का दिल, डिप्रेशन से अब दिखती हैं ऐसी
Sun, 18 Feb 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'कलयुग' में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल और दिमाग पर जादू करनी वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी पिछले काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। स्माइली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पिछले साल से डिप्रेशन की परेशानी से जूझ रही हैं। वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।
2 of 6
इंटरव्यू में स्माइली ने बताया है कि पिछले साल उनके पिता और उनकी दादी का निधन हो गया था। इसके बाद वह काफी टूट गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं। परेशानी को ज्यादा बढ़ता देख स्माइली ने खुद को बिजी करने का फैसला किया।
3 of 6
आपको बता दें कि स्माइली का इलाज चल रहा है और अब वह डिप्रेशन को मात देने के लिए पोल डांस भी सीख रही हैं। गौरतलब है कि स्माइली ने साल 2005 में फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उस समय स्माइली बिल्कुल फिट और ग्लैमरस नजर आती थीं लेकिन अब उन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो गया है। डिप्रेशन की वजह से स्माइली का वजन भी काफी बढ़ चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
स्माइली ने इंटरव्यू में बताया कि भले ही वह डिप्रेशन की शिकार हो लेकिन इलाज शुरू होने के बाद से वह अपने आप को संभालने की कोशिश कर रही हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने अपने आप को सोशल मीडिया से भी काफी दूर कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।