खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड की खान तिकड़ी यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को निशाने पर लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों केआरके आमिर खान और उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए जमकर ट्वीट कर रहे हैं। केआरके ने आमिर की इस फिल्म का निगेटिव में रिव्यू किया था और अब उन्होंने आमिर खान के साथ अपने विवाद पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी और आमिर खान के बीच परेशानी की वजह क्या है।
KRK On Aamir Khan: केआरके ने आमिर खान से ले लिया बदला, वीडियो में बोले- आपने गलत इंसान से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग पांच मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत ही वह इस बात के साथ करते हैं कि मैं आज आपको अपने और आमिर खान के झगड़े के बारे में बताऊंगा। वह कहते हैं कि मेरी और आमिर खान की अच्छी बातचीत थी लेकिन जब मेरी बायोग्राफी लिखी जा रही थी तब मैंने आमिर से बायोग्राफी पर दो लाइन लिखने के लिए कहा था लेकिन आमिर ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
कमाल आर खान ने अपने वीडियो में दावा किया कि आमिर ने उनसे कहा था कि वह उनकी सारी वीडियो देखते हैं लेकिन वह उनके बारे में कुछ नहीं लिखेंगे। वह वीडियो में आगे कहते हैं कि मैंने आमिर खान से कहा था कि मेरे रिव्यू को अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, राकेश रोशन समेत सभी लोगों ने अच्छा बताया है तो आप भी लिख सकते हैं कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन अभिनेता ने ये कहते हुए मना कर दिया कि अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान ने नहीं लिखा है और इसी वजह से मैं भी नहीं लिख सकता हूं।
केआरके वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैंने आमिर से कहा था कि आप मेरे लिए कुछ नहीं कर रहे तो आप मुझसे आगे सपोर्ट की उम्मीद मत करना, जिस पर अभिनेता ने जवाब में कहा था कि मुझे केआरके की जरूरत नहीं है। मैंने कमाल की फिल्म बनाई है और मेरी फिल्म ब्लॉकबस्टर रहेगी। केआरके ने वीडियो में अपनी बात जारी रखते हुए ये भी कहा कि आमिर खान ने उनसे कहा था कि उन्हें फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
वीडियो के आखिर में केआरके कहते हैं कि आमिर भाई मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि आपने गलत इंसान से पंगा ले लिया। आप मेरी पावर जानते नहीं हैं। मैं आपकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सुपर फ्लॉप करवाकर ही रहूंगा। इस वीडियो के आखिर में केआरके कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट भी लगाते हैं। उनका कहना है कि ये चैट उनकी और आमिर खान की है। हालांकि, इस चैट में कितनी सच्चाई है ये तो खुद केआरके ही जानते हैं।