फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी में ही KRK ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया था ये बड़ा खुलासा, सलमान खान सहित इन छह लोगों पर साधा था निशाना

Tue, 16 Jun 2020 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan has shared a controversial tweet On Sushant Singh Rajput sudden demise
सलमान खान, सुशांत सिंह और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। सुशांत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक में फिल्म इंडस्ट्री में चलने वाले नेपोटिज्म पर बहस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, यशराज फिल्म्स, करण जौहर और सलमान खान जैसे स्टार्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।


 

Kamaal R Khan has shared a controversial tweet On Sushant Singh Rajput sudden demise
केआरके

इस बीच केआरके बॉक्स ऑफिस के ट्विटर हैंडल पर हैरान करने वाले खुलासे किए गए हैं। इस ट्वीट में कहा गया है- यह सच है कि केवल छह कंपनियां पूरे बॉलीवुड को नियंत्रित करती हैं और वे किसी के भी करियर को खत्म कर सकते हैं यदि वे उसे पसंद नहीं करते हैं। इसमें धर्मा (करण जौहर), वाईआरएफ (आदित्य चोपड़ा), टी-सीरीज (भूषण कुमार), बालाजी (एकता कपूर), नाडियाडवाला (साजिद) और सलमान खान फिल्म्स (सलमान खान) शामिल हैं।
 

Kamaal R Khan has shared a controversial tweet On Sushant Singh Rajput sudden demise
करण जौहर - फोटो : Social Media

हमारे सूत्रों के अनुसार धर्मा, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजन और बालाजी टेलिफिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए अब वह केवल वेब सीरीज या टीवी सीरियल कर सकते हैं। ये ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पहले का है। बड़ी बात है कि ये ट्वीट 27 फरवरी 2020 को किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan has shared a controversial tweet On Sushant Singh Rajput sudden demise
शाहरुख-सलमान और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा, मैं ऐसे कई तथ्यों को जानता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की। मैं इसके बारे में वीडियो भी बना सकता हूं। लेकिन मैं नहीं बनाना चाहता। मैं बॉलीवुड के सभी बड़े शक्तिशाली लोगों को अपना दुश्मन नहीं बनाना चाहता। ईमानदार समीक्षा देने के लिए वैसे भी वो लोग मेरे पीछे पीछे पड़े हैं। मैं उन्हें और गुस्सा नहीं दिलाना चाहता।
 

विज्ञापन
Kamaal R Khan has shared a controversial tweet On Sushant Singh Rajput sudden demise
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed