फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Amrohi: जब मीना संग बढ़ने लगी थीं धर्मेंद्र की नजदीकियां, गुस्साए कमाल ने एक्टर से ऐसे लिया था बदला

Tue, 17 Jan 2023 09:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 17 Jan 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
kamal amrohi birth anniversary know about filmmaker love story with pakeezah actress meena kumari dharmendra
कमाल अमरोही - फोटो : amar ujala

कमाल अमरोही का नाम शानदार फिल्म मेकर्स की लिस्ट में लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में जन्मे इस कलाकार ने हिंदी सिनेमा को महल, पाकीजा, रजिया सुल्तान जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। कमाल सिर्फ फिल्म मेकर ही नहीं बल्कि लेखक भी कमाल के थे। इंडस्ट्री में कमाल अमरोही की जितनी चर्चा फिल्मों को लेकर में रहीं उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के बीच छाई रही। आज कमाल अमरोही की बर्थ एनिवर्सरी है तो चलिए उनके जन्मदिन के इस अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-

kamal amrohi birth anniversary know about filmmaker love story with pakeezah actress meena kumari dharmendra
कमाल अमरोही, मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल साहब की जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। कमाल और मीना कुमारी की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है। कहते हैं मीना कुमारी की शादी भले ही कमाल अमरोही से हुई थी, लेकिन शादी के बाद काम करने को लेकर कमाल ने मीना के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। जैसे कि उन्हें शाम होते ही घर आना होगा, साथ ही उनके मेकअप रूम में सिर्फ स्टाफ की ही एंट्री होगी।


इसे भी पढ़ें- Rajkumar Santoshi EXCLUSIVE: ‘गोडसे की आवाज जनता तक पहुंचनी चाहिए, गुटखा बेचने वाले देश के हीरो नहीं हो सकते'
 
kamal amrohi birth anniversary know about filmmaker love story with pakeezah actress meena kumari dharmendra
मीना कुमारी, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इन बंदिशों के बीच एक बार मीना कुमारी की मुलाकात धर्मेंद्र के साथ हुई। उस वक्त धर्मेंद्र नए-नए थे। खबरों के अनुसार दोनों के बीच जल्द नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। तभी धर्मेंद्र और मीना कुमारी का एक फोटो वायरल हो गया। इस फोटो में मीना कुमारी तकिया लिए धर्मेंद्र के साथ खड़ी नजर आ रहीं थीं। कहा जाता है कि इस फोटो को देख कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को तलाक दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal amrohi birth anniversary know about filmmaker love story with pakeezah actress meena kumari dharmendra
कमाल अमरोही

कमाल अमरोही से तलाक के बाद एकबार फिर मीना और धर्मेंद्र के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। दोनों के अफेयर की भी खूब खबरें छपा करती थीं। हालांकि बाद में दोनों इस से निकलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। लेकिन कमाल अमरोही के दिल में हमेशा यह कसक रही कि मीना कुमारी धर्मेंद्र को प्यार करती थीं। कहते हैं कि इसका बदला कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र से ले लिया था। दरअसल कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी फिल्म रजिया सुल्तान में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी थीं। कमाल ने एक शॉट के लिए धर्मेंद्र का मुंह काला करवाया और सीन शूट किया। लोगों का कहना है कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। कमाल ने बस धर्मेंद्र की वजह से मीना को मिली तकलीफों के कारण ऐसा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed