फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

Tue, 13 Dec 2022 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Dec 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Advised Bollywood Filmmakers to watch Hindi and Bengali cinema
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड की फिल्में बनाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजी फिल्में देखने से पहले लोगों को खुद के देश में बने हिंदी और बंगाली सिनेमा को देखना चाहिए। कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। दो तीन फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर हिंदी फिल्में साल 2022 में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं, सिनेमाघरों के खुलने के बाद साउथ की फिल्मों ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।


Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने इस हफ्ते रैंकिंग लिस्ट में मारी बाजी, अंकित-सुंबुल ने भी बनाई जगह तो अब्दू हुए बाहर

Kamal Haasan Advised Bollywood Filmmakers to watch Hindi and Bengali cinema
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कमल हासन एक शो में एसएस राजामौली समेत कई फिल्मकारों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति पर सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा, ''अंग्रेजी फिल्में देखने से पहले आपको इंडियन फिल्में देखनी चाहिए। हिंदी  सिनेमा और बंगाली सिनेमा देखिए यही मेरी सलाह है।''
Kathmandu Connection 2: 'काठमांडू कनेक्शन सीजन 2' का दमदार टीजर रिलीज, प्लेन हाईजैक से जुड़ी है कहानी

Kamal Haasan Advised Bollywood Filmmakers to watch Hindi and Bengali cinema
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनसे उन्हें प्रेरणा मिली है मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरायण और दक्षिणायन नाम की कोई चीज होती है। धूप की तरह ही कमर्शियल दुनिया चलती है। अभी, यह यहां (दक्षिण में) चमक रहा है। हम इसे इसी तरह बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Advised Bollywood Filmmakers to watch Hindi and Bengali cinema
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस साल कमल हासन की रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान ने सुभाष घई को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सलीम खान ने माफी मांगकर सुलझाया था मसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed