बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह पर्दे पर ही नहीं असल जिन्दगी में भी हीरो हैं। वे पर्दे पर जितने संजीदा हैं उतने ही रियल लाइफ में हेल्पफुल हैं। हाल ही में रणवीर सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर भीड़ में रोते हुए एक बच्चे को बचाते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग रणवीर सिंह की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Ranveer Singh: भीड़ में रणवीर सिंह ने बचाई छोटे बच्चे की जान, लोग भी बोलने लगे 'लव यू हीरो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रणवीर सिंह हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इंवेंट के दरमियान रणवीर को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान भीड़ के बीचोबीच एक बच्चा फंस गया था और रो रहा था। रणवीर ने लौटते समय उस बच्चे को रोते हुए देख लिया और बिना देर किए बच्चे को भीड़ से उठाकर गोद में ले लिया और ढेर सारा प्यार किया, जिसके बाद बच्चा रोना भूलकर शांत हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर के इस रवैये की उनके फैंस खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने रणवीर की तारीफ में लिखा- 'रणवीर सिंह आप सुपरस्टार हैं। लव यू हीरो'।
यह भी पढ़ें: वेंकटेश ने अनजाने में भरी थी करिश्मा की मांग, बॉलीवुड के 'अनाड़ी' ऐसे बने साउथ सुपरस्टार
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। सर्कस में उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस रोमांस करते हुए नजर आएंगी। फिल्म कॉमेडी से भरपूर फुल ऑन एंटरटेनिंग है। साथ ही रणवीर के फैंस को इस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा उनकी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें: क्या अरबाज का गर्लफ्रेंड से हो गया ब्रेकअप? एक्स हसबैंड के रिश्ते के बारे में क्या बोलीं मलाइका
बता दें कि 'सर्कस' फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें रणवीर सिंह के साथ साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक गाने में नजर आएंगी। वहीं रणवीर और दीपिका की जोड़ी रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी होंगे। रणवीर-दीपिका के फैंस दोनों को एक साथ देखने को लेकर बेताब हैं।
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने मलाइका से सेक्स लाइफ को लेकर पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, शर्म लाल से हो गईं अभिनेत्री