फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2 की शूटिंग फिर शुरू कराने को कमल हासन ने संभाली कमान, चुनाव हारकर वापस लौटे फिल्मों में

Mon, 10 May 2021 01:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 10 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan To Resolve The Indian 2 Issue Returned After Losing Elections Shankar Lyca Productions
कमल हासन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद अभिनेता कमल हासन ने फिर से फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया है। अपनी लंबित फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए वह फिल्मों के निर्माताओं से बातचीत भी शुरू कर चुके हैं। उनकी प्राथमिकता में इस समय सबसे ऊपर फिल्म ‘इंडियन 2’ है, जिसे लेकर फिल्म की निर्माता कंपनी लाइका प्रोडक्शंस अदालत तक पहुंच चुकी है।

Kamal Haasan To Resolve The Indian 2 Issue Returned After Losing Elections Shankar Lyca Productions
निर्देशक शंकर

निर्देशक शंकर के अपनी ही तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ का हिंदी रीमेक अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शुरू करने के बाद से ही तमिल सिनेमा में हलचल मची हुई है। शंकर ने इससे पहले एक और फिल्म राम चरण तेजा के साथ भी घोषित की थी। लंदन की मोबाइल कंपनी लाइका की फिल्म निर्माण कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने निर्देशक शंकर के साथ कमल हासन की 1996 में रिलीज फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वेल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, बीते साल फिल्म के सेट पर एक हादसे में तीन लोगों की मौत होने के बाद से फिल्म की शूटिंग बंद है।

Kamal Haasan To Resolve The Indian 2 Issue Returned After Losing Elections Shankar Lyca Productions
निर्देशक शंकर और लाइका प्रोडक्शन

लाइका प्रोडक्शंस का कहना है कि शंकर पहले उनकी फिल्म को पूरा करें और उसके बाद ही अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत करें। इसी को लेकर उसने शंकर के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में मुकदमा भी दायर कर रखा है। इस बीच लाइका प्रोडक्शंस ने भी हाल के दिनों में कई हिंदी फिल्मों में भी पैसे लगाने की घोषणा की है। लाइका प्रोडक्शंस की दो हिंदी फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से एक फिल्म निर्माता आनंद एल राय की कंपनी जान्हवी कपूर के साथ बना रही है। ‘गुड लक जेरी’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ से भी लाइका प्रोडक्शंस का नाम जुड़ा है। इस फिल्म का काम भी फिलहाल कोरोना संक्रमण काल की पाबंदियों की वजह से रुका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan To Resolve The Indian 2 Issue Returned After Losing Elections Shankar Lyca Productions
कमल हासन

फिल्म ‘इंडियन 2’ का काम दोबारा शुरू होने के आसार अब इसलिए बनते दिख रहे हैं क्योंकि अभिनेता कमल हासन ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। तमिल सिनेमा के सूत्र बताते हैं कि इस बारे में कमल हासन ने लाइका प्रोडक्शंस और निर्देशक शंकर के बीच जारी मतभेद दूर कराने के लिए पहल की है। शंकर से कमल हासन की बात लगातार होती रही है और लाइका प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि भी कमल हासन के संपर्क मे हैं। इस बारे में जल्द ही कोई समाधान निकलने की बात सूत्रों ने कही है हालांकि शंकर या लाइका प्रोडक्शंस ने इस बारे में कोई बयान अभी जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Kamal Haasan To Resolve The Indian 2 Issue Returned After Losing Elections Shankar Lyca Productions
फिल्म इंडियन का दृश्य

कमल हासन की चर्चित फिल्म ‘इंडियन’ ने रविवार को ही अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। फिल्म में कमल हासन एक देशभक्त की भूमिका में हैं जो देश की भलाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला व उर्मिला मातोंडकर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। हरिहरन का गाया ‘टेलीफोन धुन में हंसने वाली...’ गाना तब बहुत लोकप्रिय हुआ था। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया था। फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आधिकारिक एंट्री के तौर पर ऑस्कर भी भेजा गया था। देश में फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे,जिसमें कमल हासन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी शामिल है। हिंदी में ये फिल्म डब होकर ‘हिंदुस्तानी’ के नाम से रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed