फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति ही नहीं लव लाइफ से भी चर्चा में रहे कमल हासन, 22 साल छोटी लड़की से था अफेयर

Thu, 22 Feb 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
kamal hassan love life facts recently he launched political party
कमल हासन

दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बुधवार को अपनी पार्टी लॉन्च कर दी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद रहे। कमल हासन पिछले कुछ समय से लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे तब से ही उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।

kamal hassan love life facts recently he launched political party
कमल हासन - फोटो : Jfw

7 नवंबर, 1954 को चेन्नई में जन्मे कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में एंट्री की। उस समय उनकी उम्र महज 6 साल थी लेकिन उनको सफलता मिली फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से। जिसमें उन्होंने खुद से उम्र में बड़ी महिला के साथ प्यार करने वाले एक युवा का किरदार निभाया। 

kamal hassan love life facts recently he launched political party
a

ऐसा कहा जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में कमल हासन मशहूर एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ अफेयर में रहे। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में भी कीं लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal hassan love life facts recently he launched political party
1978 में कमल हासन ने पहली शादी वाणी गणपति से की। यह शादी केवल 10 साल ही चली। जिसके बाद कमल हासन ने तलाक ले लिया और अलग हो गए।
विज्ञापन
kamal hassan love life facts recently he launched political party

कमल हासन ने तलाक के बाद एक्ट्रेस सारिका को डेट करना शुरू किया। 1988 में अपनी पहली शादी से तलाक के बाद कमल ने उसी साल सारिका से शादी कर ली। सारिका से कमल को दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हैं। दोनों फिलहाल फिल्मों में सक्रिय हैं। सारिका से भी शादी का सफर लंबा नहीं चल सका और 2004 में उनका तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed