फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान-नवाजुद्दीन और नसीरुद्दीन पर कमाल खान ने किया ऐसा ट्वीट, पढ़ते ही हो जाएंगे गुस्से में लाल

Wed, 13 Mar 2019 03:24 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 13 Mar 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Kamal khan controversial tweet on nawazuddin om puri etc
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

मोस्ट कंट्रोवर्शियल पर्सनैलिटी और फिल्ममेकर कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों से चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। इस बार भी वह अपने वजन के हिसाब से कुछ ज्यादा बोलते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल होना ही उनकी पब्लिसिटी का सबसे बड़ा हथकंडा है। दरअसल, इस बार उन्होंने अभिनेता इरफान खान, नवाजदुद्दीन सिद्दीकी, नसीरुद्दीन शाह और दिवंगत ओम पुरी पर निशाना साधा। उन्होंने इन सभी अभिनेताओं को लेकर एक ट्वीट किया है जिससे यूजर्स भड़क उठे हैं। 

Kamal khan controversial tweet on nawazuddin om puri etc
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

केआरके ने आज तकरीबन सुबह 10 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है इरफान, नवाजुद्दीन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन, ये सभी अभिनेता आराम नगर से हैं, सब एक प्रकार का अभिनय करते हैं, सब एक ही माल फूंकते हैं।'


 

Kamal khan controversial tweet on nawazuddin om puri etc
nawazuddin

केआरके के इस विवादित ट्वीट से इन अभिनेताओं के फैन्स नाराज हो गये हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कमाल इस तरह का बयान देते नजर आए हैं। उनके विवादित बयानों की लिस्ट बहुत ही लंबी है और उन्होंने विवादित बयान देने को अपनी आदत में अच्छी तरह शुमार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal khan controversial tweet on nawazuddin om puri etc
irrfan khan

बात करें उनके इससे पहले बयान की तो बता दें कि उन्होंने इससे पहले दिए अपने बयान में कहा था कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा जोक यह है कि आराम नगर के ड्रगिस्ट खुद को बहुत बड़े निर्देशक और एक्टर समझते हैं। 

विज्ञापन
Kamal khan controversial tweet on nawazuddin om puri etc
Irrfan Khan

आपको याद हो कि बीते वैलेंटाइन डे पर केआरके ने करण जौहर को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने करण से उनका वैलेंटाइन बनने के लिए प्रपोज किया था। केआरके के इस बेतुके ट्वीट के बाद उनको यूजर्स ने जमकर ट्रोल कर खूब चुटकी ली भी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed