फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल के बेटे करण पर भड़का ये एक्टर, कहा- 'उसने मुझे देखा और हेलाे तक नहीं कहा'

Tue, 24 Sep 2019 12:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
kamal r khan angry on sunny deol son karan deol tweet viral
sunny deol and karan deol - फोटो : amar ujala mumbai
सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया । सनी देओल ने ही बेटे की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट की है । वहीं धर्मेंद्र इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं । इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है । फिल्म में करण, एक्ट्रेस सहर बांबा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं । हाल ही में एक एक्टर करण के ऊपर भड़क गए और उनके खिलाफ ट्वीट कर दिया । 
kamal r khan angry on sunny deol son karan deol tweet viral
krk
ये एक्टर और कोई नहीं कमाल आर खान हैं । कमाल खान अक्सर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ना कुछ ट्वीट करते रहते हैं । कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । अपने ट्वीट में कमाल आर खान ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर करण देओल से मिले थे, लेकिन एक्टर ने उन्हें हेलो तक नहीं किया ।
kamal r khan angry on sunny deol son karan deol tweet viral
krk
केआरके ने लिखा, 'मैंने आज करण देओल को एयरपोर्ट पर देखा और उन्होंने मुझसे हैलो तक नहीं कहा । जबकि मैं उनसे बड़ा हूं और नंबर 1 समीक्षक भी हूं । इसका मतलब है कि यह लड़का न केवल एक्टिंग में कमजोर है, बल्कि इसके अंदर एटीट्यूड प्रॉब्लम भी है । इस लिहाज से यह बॉलीवुड में कभी एक सफल व्यक्ति नहीं बन सकता ।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamal r khan angry on sunny deol son karan deol tweet viral
sunny deol and karan deol, Saher Bamba - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि कमाल आर खान ने फिल्म 'देशद्रोही' और 'बिग बॉस 3' के जरिए अपनी पहचान बनाई है । पिछले दिनों केआरके ने जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के खिलाफ भी एक ट्वीट किया था । मीजान ने संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल के साथ फिल्म 'मलाल' से डेब्यू किया है ।
विज्ञापन
kamal r khan angry on sunny deol son karan deol tweet viral
KRK
कमाल ने लिखा था, 'अगर फिल्म मेकर्स सिर्फ नेपोटिज्म के चलते ऐसे नॉन टेलैंट और हॉरिबल दिखने वाले एक्टर्स को लॉन्च कर रहे हैं तो ये गुनाह है। पब्लिक कभी भी अपनी मेहनत की कमाई ऐसे डफर एक्टर्स को देखने के लिए खर्च नहीं करेगी। इसलिए बॉलीवुड के लोगों को ये सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग इडियट हैं और वो उन्हें मूर्ख बना सकते हैं।'

ये हैं 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे झगड़ालू 7 कंटेस्टेंट, पार कर दी थी सारी हदें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed