सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Radhe Shyam: प्रभास की ‘राधे श्याम’ ने धीमी रफ्तार से की ओपनिंग, केआरके ने तीन बिंदुओं में बताई कलेक्शन कम होने की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 11 Mar 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
kamaal r khan gave his review on prabhas film Radhe Shyam and explained why the film earnings have come down on first day
राधे श्याम, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है। दूसरी तरफ फिल्म में प्रभास ज्योतिषी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। तमिल भाषा में फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है लेकिन हिंदी भाषा में फिल्म ने धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की है, जिस पर कॉन्ट्रोवर्शियल क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की कमाई कम होने की वजह बताई है।

Trending Videos
kamaal r khan gave his review on prabhas film Radhe Shyam and explained why the film earnings have come down on first day
केआरके रिव्यू राधे-श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ देख ली है और उन्हें ये फिल्म पसंद भी आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही केआरके ने तीन बिंदुओं में ये बात बताई है कि इस फिल्म को ओपनिंग कम क्यों मिली है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म राधेश्याम को कुछ कारणों से बहुत कम ओपनिंग मिली है। लोग इसे डब फिल्म मान रहे हैं जबकि यह नहीं है। ट्रेलर बहुत खराब था। रिलीज से पहले निर्माताओं ने छोड़ दिया और कोई प्रचार नहीं किया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
kamaal r khan gave his review on prabhas film Radhe Shyam and explained why the film earnings have come down on first day
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, केआरके ने फिल्म की तारीफ करते हुए भी ट्वीट किए। उन्होंने प्रभास की फिल्म पर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया है। साथ ही उन्होंने निर्देशन की भी तारीफ की है। केआरके लिखते हैं, ‘राधे श्याम का फर्स्ट हाफ शानदार है। डायरेक्टर ने बहुत शानदार काम किया है। पूजा हेगड़े और प्रभास ने भी बेहतरीन अभिनय किया है उम्मीद करता हूं कि फिल्म का सेकंड हाफ भी अच्छा हो।’

kamaal r khan gave his review on prabhas film Radhe Shyam and explained why the film earnings have come down on first day
राधे श्याम - फोटो : social media

फिल्म का सेकंड हाफ देखने के बाद केआरके ने लिखा, ‘फिल्म का सेकंड हाफ फर्स्ट हाफ के जितना अच्छा नहीं है। राधे श्याम एक अच्छी फिल्म है। यह फिल्म हिट होने वाली है। हालांकि इसका पूरा श्रेय इस फिल्म के निर्देशक को जाता है।’ बता दें कि केआरके फिल्मों को लेकर निगेटिव रिव्यू देने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से जब उन्होंने प्रभास की इस फिल्म की तारीफ की। तो लोग भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
kamaal r khan gave his review on prabhas film Radhe Shyam and explained why the film earnings have come down on first day
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

राधे श्याम का कलेक्शन
‘राधे श्याम’ ने तेलुगू भाषा में बंपर ओपनिंग की है। तेलुगू भाषा में फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। वहीं, इस फिल्म ने हिंदी भाषा में भी ठीक-ठाक कमाई की है। हिंदी पट्टी में प्रभास की फिल्म ने 5 करोड़ से कम का कलेक्शन किया है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5-6 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। लेकिन अब वीकेंड पर कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed