फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर ने 'जजमेंटल है क्या' की एक्ट्रेस पर किए अश्लील कमेंट तो मिला जवाब-शर्म आनी चाहिए

Fri, 26 Jul 2019 07:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jul 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Kamal R Khan Obscene comment on Judgementall Hai Kya screenwriter Kanika Dhillon
Kanika Dhillion - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्मों के अलावा केआरके सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इस बार वह अपने एक ट्वीट की वजह से फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लन के निशाने पर आ गए हैं। 
Kamal R Khan Obscene comment on Judgementall Hai Kya screenwriter Kanika Dhillon
KRK - फोटो : file photo
हाल ही में केआरके ने कनिका ढिल्लन को लेकर एक अश्लील ट्वीट किया। इसके बाद कनिका ने उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है। केआरके ने ट्विटर पर कनिका के बारे में लिखा था कि, 'मैं हमेशा से सोचता था कि इतनी खूबसूरत लड़की कनिका अपनी फिल्मों में सेक्स पर ही ज्यादा बातें क्यों करती है? क्योंकि मैंने उनकी खूबसूरत तस्वीरों को देखा है, लेकिन जब मुझे उन्हें पर्सनली मिलने का मौका मिला तो तब मुझे पता चला कि उनके पास अपनी फ्रस्टेशन से निकलने का और कोई विकल्प नहीं है।'
 

 
Kamal R Khan Obscene comment on Judgementall Hai Kya screenwriter Kanika Dhillon
krk - फोटो : file photo
केआरके के इस ट्वीट के बाद कनिका ढिल्लन ने उन्हें ट्विटर पर ही जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने केआरके को बदमाश बताया और लिखा कि,'वह महिलाओं पर हमला करते हैं, अश्लील कमेंट पास करते हैं, लोगों को बदनाम करते हैं और हम लोग उन्हें छोड़ देते हैं जिस वजह से वह आपत्तिजनक बातें करने लगते हैं।' इसके अलावा कनिका ढिल्लन ने अपने इस ट्वीट में केआरके को और भी खरी-खोटी सुनाई है।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal R Khan Obscene comment on Judgementall Hai Kya screenwriter Kanika Dhillon
Kanika Dhillion - फोटो : social media
कनिका ढिल्लन के ट्वीट के बाद केआरके को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल कर दिया। Kailasha ने केआरके का मजाक मनाते हुए लिखा- 'खुद की शक्ल भी देख लेना कभी मिरर में, इंसान होने पर शर्म आ जाएगी।' Beebusy ने लिखा- 'इस तरह महिलाओं पर टिप्पणी करना ज्यादा वाइन पीना दर्शाता है जिसका मजा थोड़े समय का होता है लेकिन हैंगओवर बहुत बुरा।
 

 

 
विज्ञापन
Kamal R Khan Obscene comment on Judgementall Hai Kya screenwriter Kanika Dhillon
Kanika Dhillion - फोटो : social media
आपको बता दें कि कनिका ढिल्लन की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्क्रिप्ट राइटर के अलावा कनिका ढिल्लन ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है। इस फिल्में एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed