फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' पर एक्टर का ट्वीट, लिखा- जो भी इसे अगले 100 साल में समझ लेगा, उसे 2000 करोड़ रुपये मिलेंगे

Fri, 30 Aug 2019 10:06 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 30 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
kamal rashid khan KRK review tweet on Prabhas Shraddha kapoor Starrer Saaho
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

आज (30 अगस्त) साउथ के सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो रिलीज हो गई। एक्शन से भरपूर फिल्म को दर्शकों का उतना प्यार और उतने अच्छे रिव्यूज नहीं मिल रहे हैं जितना सोचा गया था। ऐसे में कमाल राशिद खान (केआरके) ने भी फिल्म का रिव्यू देते हुए ट्वीट किया है। केआरके का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kamal rashid khan KRK review tweet on Prabhas Shraddha kapoor Starrer Saaho
KRK

सोशल मीडिया पर फिल्मों के बेबाक रिव्यू देने वाले कमाल आर खान ने साहो को लेकर एक से अधिक ट्वीट किए। पहले ट्वीट में केआरके ने लिखा-'एक घंटा गुजर चुका है और अब तक साहो नींद की गोली साबित हुई है।' इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया और लिखा- 'इंटरवल हो चुका है और साहो में अभी तक न तो एक्शन दिखा और न ही स्टोरी। वहीं कॉमेडी जो भी थोपी गई है और फूहड़ है। यह हाई वोल्टेज टॉर्चर है, जिसे सिर्फ सिंगल स्क्रीन ऑडियंस ही पसंद कर सकती है। जो कहेंगे यार खतरनाक फिल्म है। यह 400 करोड़ रुपये का सत्यानाश करना है।'
 

kamal rashid khan KRK review tweet on Prabhas Shraddha kapoor Starrer Saaho
KRK

केआरके ने इसके बाद फिर से ट्वीट करते हुए साहो के बारे में लिखा- 'साहो इतनी शानदार फिल्म है कि इसे इतिहास की सबसे खराब फिल्म के तौर पर हॉलीवुड के म्यूजियम में रखना चाहिए। दुनिया भर के स्क्रिप्ट राइटर को यह चुनौती दी जानी चाहिए कि जो भी इसे अगले 100 साल में समझ लेगा, उसे 2000 करोड़ रुपये मिलेंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal rashid khan KRK review tweet on Prabhas Shraddha kapoor Starrer Saaho
krk

साहो पर केआरके का रिव्यू यही नहीं खत्म हुआ और उन्होंने लिखा- 'मैं साहो देखने के दौरान 3 घंटे की कड़ी यातना से गुजरा हूं। इसीलिए मैं वीडियो रिकॉर्ड करने की हालत में भी नहीं हूं। लेकिन मैं अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए वीडियो बनाऊंगा। लेकिन अगर आपको मैं कहीं भी सुस्त लगूं तो कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा।'
 

विज्ञापन
kamal rashid khan KRK review tweet on Prabhas Shraddha kapoor Starrer Saaho
saaho and baahubali

बता दें कि फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है और फिल्म के बारे में शुरू से ही ऐसे रिव्यू फिल्म की कमाई पर बढ़ा असर डाल सकते हैं। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की इस बारे में तो कल ही पता लगेगा। गौरतलब है कि इससे पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म बाहुबली सुपरहिट साबित हुई थी।

पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में नाकामयाब हुई एक्ट्रेस, अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed