सब्सक्राइब करें

कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया

amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Fri, 31 Mar 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
kamal sadanah lost hero from bollywood
कमल सदाना

फिल्म 'बेखुदी' से ‌अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कमल सदाना को शायद आप भूल चुके होंगे। लेकिन आज हम कमल के बारे में ऐसे किस्‍से बताएंगे जिससे आपके जहन उनकी फिल्मों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कमल की 'बेखुदी' साल 1992 मे आई थी। इस‌ फिल्म में उनके साथ काजोल ने काम किया था। 

Trending Videos

कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया

kamal sadanah lost hero from bollywood
कमल सदाना

अब ये एक्टर 46 साल का हो चुका है और इनके फिल्मों की यादें धुंधला हो गई हैं। अभिनय छोड़े जमाना बीत गया। कुछ समय पहले कमल ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म के किस्से को शेयर किया था। कमल ने बताया, 'इस फिल्म के सीन में मैं काजोल के भाई को मारता हूं। इस बात से गुस्सा होकर काजोल को मुझे मारना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया

kamal sadanah lost hero from bollywood
कमल सदाना

कमल ने आगे कहा, 'ये सीन एक बार में सही नहीं होता और इसके लिए डायरेक्टर 10 रीटेक लेते हैं। काजोल के थप्पड़ खा-खाकर मेरा चेहरा तरबूज की तरह लाल हो गया था।' जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसके बाद कमल ने फिल्म 'रंग' में काम किया था।

कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया

kamal sadanah lost hero from bollywood
कमल सदाना

फिल्म रंग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म से कमल का करियद चमक उठा लेकिन बाद की फिल्मों में उनका ग्राफ गिरता चला गया। इस वजह से कमल बतौर हीरो खुद को स्टैबलिश नहीं कर पाए। कमल की पर्सनल लाइफ काफी दुख भरी रही। दरअसल, कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी।

विज्ञापन

कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया

kamal sadanah lost hero from bollywood
कमल सदाना

कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। और कमल सदाना के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में गुस्से से भरे बृज सदाना ने अपनी लासेंसी बंदूक से पहले अपनी वाइफ और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed