फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: केआरके ने फिल्म का प्रमोशन करने वालों को बताया सेल्समैन, यूजर्स ने किया ट्रोल

Mon, 29 Nov 2021 03:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Kamar r khan targets superstars who asked fans to watch their films got trolled by users
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स पर निशाना साधते हैं जिससे कई बार बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब हाल ही में कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमाल आर खान ने लिखा- एक बार रजनीकांत सर ने कहा था- 'मुझे यह समझ नहीं आता खुद को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहने वाले यह लोग किसी सेल्समैन की तरह लोगों से फिल्म देखने के लिए क्यों कहते हैं'।



कमाल आर खान हुए ट्रोल

अगर उन के फैंस हैं तो उन पर भरोसा करना चाहिए। रजनी सर बिल्कुल सही कह रहे हैं। उनकी फिल्म फिल्में एक हफ्ते में 15 करोड़ कमाती है और वह खुद को सुपरस्टार कहते हैं'। अब कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी और उन्हें ही जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।


Kamar r khan targets superstars who asked fans to watch their films got trolled by users
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक ने लिखा, 'आप भी तो अपने यूट्यूब के लिए व्यू की मांग करते हैं तो क्या आप सही के आलोचक हैं'। एक ने लिखा, 'फिल्म प्रमोशन एक एक्टर का काम है। दक्षिण में मामला अलग है। वहां स्टार्स के नाम पर मंदिर बना देते हैं। इंसान को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्या वो सही है'। एक ने लिखा, 'लेकिन रजनीकांत ने तो कभी ऐसा कहा ही नहीं था'।
Kamar r khan targets superstars who asked fans to watch their films got trolled by users
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

हाल ही में कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि वह अजय देवगन या सलमान की बात कर रहे। केआरके ने लिखा, 'बोलता है मैंने 30 साल से मेहनत की है तब सुपरस्टार बना हूं, ये किसने कहा कि तुम स्टार हो।  अरे भाई साहब आपको सपना आया होगा। रियलिटी का इससे कोई लेना देना नहीं है। आप सुपर फ्लॉप हैं। अपनी पिछली पांच फिल्मों का बिजनेस देख लो जरा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamar r khan targets superstars who asked fans to watch their films got trolled by users
कमाल आर खान, अजय देवगन, सलमान खान - फोटो : Instagram

एक ने लिखा-भाई है कौन। एक और ने लिखा, 'ऐसा कौन है जो 30 साल में भी सुपरस्टार नहीं बन पाया'। एक ने लिखा, 'यह अजय देवगन की बात कर रहे हैं'। एक ने लिखा, 'मुझे तो लगा सलमान खान है लेकिन पिछले पांच फिल्म का कलेक्शन तो ठीक था फिर किसे बोल रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई जो 30 साल से इंडस्ट्री में है अगर उसके अंदर प्रतिभा नहीं होती तो इतना लंबा नहीं टिक पाता'।

विज्ञापन
Kamar r khan targets superstars who asked fans to watch their films got trolled by users
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा पहली बार नहीं है जब कमाल आर खान ने बिना बात के ही अपने विचार साझा किए हों और ट्रोल हो गए हों। कुछ समय पहले उनका सलमान खान को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। सलमान ने कमाल आर खान पर मानहानि का केस किया था जिस पर केआरके का कहना था कि सलमान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने राधे फिल्म की खराब समीक्षा की थी। इसे लेकर कई दिनों तक कमाल ने सलमान पर जुबानी हमले किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed