{"_id":"6124728345e7402ec316ca28","slug":"kanchana-3-russian-actress-alexandra-djavi-found-dead-in-her-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंचना 3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की गोवा में मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंचना 3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की गोवा में मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक
Kanchana 3 Russian actress Alexandra Djavi: कंचना-3 की अभिनेत्री और रशियन मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी (Alexandra Djavi) की मौत हो गई है। उनका शव उनके गोवा वाले फ्लैट में पंखे पर लटकता हुआ मिला। अलेक्जेंड्रा इस फ्लैट में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं। गोवा पुलिस को यह संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेक्जेंड्रा मानसिक रूप से परेशान थी और उसके लिए कई दवाओं का सेवन कर रही थीं।
लाल रंग की साड़ी पहनकर लगाई फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री का शव किचन में लटका पाया गया और इस दौरान उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई हुई थी। पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी भी बाकी है। गोवा पुलिस ने रूसी दूतावास को पोस्टमार्टम की लीगल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक औपचारिक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त करने के लिए कहा है।
2 of 5
Alexandra Djavi
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के कारण अलेक्जेंड्रा परेशान थीं। उसके प्रेमी ने पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया।
3 of 5
Alexandra Djavi
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने पहले ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रूसी एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का बयान दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले एलेक्जेंड्रा जावी ने साल 2019 में चेन्नई के एक फोटोग्राफर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alexandra Djavi
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस समय एक्ट्रेस की मौत हुई उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर गया हुआ था। गोवा पुलिस ने कहा कि मामले में कोई फ़ाउल प्ले नहीं है। गोवा पुलिस किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Alexandra Djavi
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें, कंचना 3 राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में राघव लॉरेंस को ओविया, वेधिका, निक्की तंबोली और री जावी एलेक्जेंड्रा के साथ दोहरी भूमिका में दिखाया गया था। उन्होंने फिल्म में रोजी, काली (राघव लॉरेंस) की प्रेम लवर की भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि राघव लारेंस की 2007 में आई पहली कॉमेडी और हॉरर पर आधारित फिल्म 'मुनी' को साउथ के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उसके बाद राघव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राघव ने उसके बाद 'कंचना', 'कंचना 2' फिल्म बनाई, जो सुपरहिट रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।