फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़ हिंसा मामले में दो गुटों में बंटा बॉलीवुड, अब कंगना समेत 61 सेलिब्रिटीज ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Fri, 26 Jul 2019 01:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut and these 61 celebrities hit back and write open letter
kangana - फोटो : social media

भीड़ हिंसा के लगातार बढ़ते मामले के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नाम सामने आए और पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में 49 सेलेब्रिटीज के नाम शामिल थे जिन्होंने पीएम से भीड़ हिंसा को रोकने की अपील की। अब इन 49 लोगों की चिट्ठी के जवाब में कंगना रनौत समेत 61 सेलिब्रिटीज ने खुला खत लिखा है।

kangana ranaut and these 61 celebrities hit back and write open letter
prasoon joshi - फोटो : file photo

चिट्ठी लिखने वालों में अभिनेत्री कंगना रनौत, गीतकार प्रसून जोशी, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह, वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री शामिल हैं। खुला खत में लिखा है कि देश के 49 तथाकथित बुद्धिजीवियों ने एक बार फिर से चुनिंदा मामलों की ही आलोचना की है जो कि यह दर्शाता है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह के चलते उन्होंने ऐसा किया। 

kangana ranaut and these 61 celebrities hit back and write open letter
kangana ranaut - फोटो : social media

साथ ही चिट्ठी में पूछा गया है कि जब आदिवासी और हाशिए पर मौजूद लोगों को नक्सलियों द्वारा निशाना बनाया जाता है तब सेलिब्रिटी चुप क्यों रहते हैं। इससे पहले देश के अलग-अलग क्षेत्रों की 49 बड़ी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर यह अपील की थी कि मुस्लिमों, दलितों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ भीड़ हिंसा तत्काल प्रभाव से रुकनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति की भी जगह होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut and these 61 celebrities hit back and write open letter
anurag kashyap

इसमें कहा गया कि साल 2009 से अक्टूबर 2018 तक धर्म के नाम पर नफरत पैदा करने वाली 254 घटनाएं हो चुकी हैं । वहीं साल 2016 में 840 क्राइम की घटनाएं सिर्फ दलितों के साथ रिपोर्ट की गई हैं। चिट्ठी लिखने वालों में श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सौमित्र चटर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
kangana ranaut and these 61 celebrities hit back and write open letter
shubha mudgal - फोटो : social media
इस बारे में शुभा मुद्गल ने कहा कि वो हमेशा से ही भीड़ हिंसा के खिलाफ रही हैं । वहीं बंगाली एक्टर रिद्धी सेन ने कहा, 'सांप्रादायिक हिंसा बढ़ती जा रही है और इससे डर फैल रहा है इसलिए हमने पीएम मोदी से अपील की है कि भारत हर धर्म, जाति की भिन्नता को मानने वाला है। हमारे संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द का मूल्य खत्म नहीं होना चाहिए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed