{"_id":"5d3aab918ebc3e6d206de3e3","slug":"sameera-reddy-share-her-teen-years-photo-these-bollywood-celebrities-also-fat-to-fit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समीरा रेड्डी ही नहीं ये 7 स्टार्स भी हुए फैट टू फिट, अदनान सामी ने कम किया था 108 किलो वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समीरा रेड्डी ही नहीं ये 7 स्टार्स भी हुए फैट टू फिट, अदनान सामी ने कम किया था 108 किलो वजन
Fri, 26 Jul 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
fat to fit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीरा रेड्डी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं । बेटी का जन्म 12 जुलाई को हुआ था । ये समीरा का दूसरा बच्चा है । उनका एक बेटा हंस भी है जो 4 साल का है । समीरा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । हाल ही में समीरा ने एक और फोटो शेयर की है और ये उनके बचपन की तस्वीर है ।
sameera reddy
- फोटो : social media
इसमें समीरा को पहचानना मुश्किल है । समीरा ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को अंदाजा लगाने के लिए कहा कि ये कौन है । समीरा ने कैप्शन में लिखा, 'पहचान कौन? 13 साल की उम्र, क्लास में सबसे लंबी और बुरी दिखने वाली लड़की। मैं सोचती हूं कि काश कोई मुझे उस वक्त सीखा पाता खुद से प्यार करना और एक सकारात्मक बॉडी इमेज रखना। मैंने अपनी जिंदगी के टीन एज के पल सिर्फ मोटापा घटाने और ये चिंता करने में ही बिता दिए कि लोग मुझे एक्सेप्ट करें। मैं एकदम परफेक्ट हूं।'
Satish Kaushik
समीरा की इस पोस्ट को 38 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । समीरा पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जो वजन कम कम करने के बाद बेहद खूबसूरत दिखने लगीं । पहले भी कई सेलेब्रिटी रहे हैं जिन्होंने 25 से लेकर 108 किलो वजन कम किया है । पिछले दिनों सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra
पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा ने 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह सिर्फ 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।
विज्ञापन
bhumi pednekar
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का वजन घटाने का सफर प्रेरणादायी है। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई क्रैश डाइटिंग नहीं की। उन्होंने बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी का सेवन बंद कर दिया और जिम में वर्जिश जारी रखी।