बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने जिस तरह की टिप्पणी की है उसके लिए उन्हें देश की बेटियां माफ नहीं करेंगी। कंगना ने अपने बयान में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह का जिक्र करते हुए भी संजय राउत पर जमकर गुस्सा निकाला है।
कंगना रनौत को सुरक्षा देगी हिमाचल सरकार, शिवसेना नेता संजय राउत से चल रही सोशल मीडिया पर जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक मीडिया चैनल से बात करते संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कंगना पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि संजय राउत की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया था।
अब कंगना ने फिर से संजय राउत को आड़े हाथ लिया है। कंगना ने एक वीडियो के जरिए अपना बयान जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि महिलाओ का शोषण करने के पीछे संजय राउत जैसी मानसिकता होती है जो बढ़ावा देती है। इस देश ही बेटी उन्हें माफ नहीं करेगी। अभिनेत्री ने कहा कि संजय राउत ने महिला का शोषण करने वालों का सश्क्तिकरण किया है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कंगना को सुरक्षा देने की बात कही है।
भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कंगना को नौ सितम्बर को उनकी मुंबई यात्रा के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना की बहन ने शनिवार को उन्हें फोन किया और उनके पिता ने औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर उनकी बेटी को सुरक्षा दिये जाने का अनुरोध किया है।
Sanjay Raut ji, you called me 'haramkhor.' It shows your mindset...If I criticise Mumbai Police or if I criticise you, then you can't say I am insulting Maharashtra. You aren't Maharashtra. Your people are threatening me, still I'll come to Mumbai on Sept 9: Kangana Ranaut pic.twitter.com/m6o8KH1VNX
उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा अभिनेत्री को दी जा रही कथित धमकियों पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।