फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले से आहत कंगना ने की पीएम मोदी से अपील, जल्द से जल्द हटाएं धारा 370

Thu, 21 Feb 2019 09:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 21 Feb 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut appealed pm modi to remove section 370 for pulwama attack
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा टेरर अटैक पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी आग बबूला हो गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की अपील की है। कंगना ने कहा कि यह हमला हमारे जवानों पर ही नहीं बल्कि पूरे देश पर है। इसे सिर्फ जवानों पर हमला कहना बंद करें। इस कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश गुस्से में लाल है।

kangana ranaut appealed pm modi to remove section 370 for pulwama attack
kangana ranaut

कंगना ने पीएम मोदी से अपील की है कि वह जल्द से जल्द धारा 370 को जम्मू कश्मीर से हटा दें। उन्होंने आगे कहा यह हमला देश के एक-एक नागरिक पर हुआ है, इस तरह श्रद्धांजलि देकर एहसान करने से पहले यह सोचें कि यह हमला हम पर हुआ है। उन्होंने कहा कि देशवासियो में पनप रहा गुस्सा जायज है, लेकिन इस समय कुछ और भी अहम करने की जरूरत है। 

kangana ranaut appealed pm modi to remove section 370 for pulwama attack
kangana ranaut

कंगना ने कहा कि देश की आजादी के इतने लंबे समय बाद भी देशवासी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर किस देश से कश्मीर का रिश्ता है।  इस समय पूरे देश को एक होने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut appealed pm modi to remove section 370 for pulwama attack
kangana ranaut

पाक कलाकारों को बैन करने पर कंगना ने कहा ' पाकिस्तान के दर्शक हमारी फिल्मों को बेहद पंसद करते हैं लेकिन इस वक्त माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं, युद्ध का भी एक धर्म होता है और हम देश के इस धर्म के साथ हैं, ऐसे में पाक को हमसे सीखने की जरूरत है कि हम मानवता का कभी हनन नहीं करते हैं और ना ही ऐसा कदम उठाते हैं जिससे जवान और उनके परिजनों पर कोई बुरा संकट आए।

विज्ञापन
kangana ranaut appealed pm modi to remove section 370 for pulwama attack
पुलवामा आतंकी हमले के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल

बता दें कि बीती 14 फरवरी वैलेंटाइन डे वाले दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश के सीआरपीएफ काफिले पर एक आतंकी ने आत्मघाती विस्फोटक हमला कर दिया था। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने आतंकी की वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed