पुलवामा टेरर अटैक से पूरा देश सदमे में हैं। देशवासियों के साथ इधर बॉलीवुड स्टार्स भी इस कायरतापूर्ण हमले को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमले में शहीद हुए देश के जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद करने में भी लोग पीछे नहीं है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी इस दुख की घड़ी में आर्थिक मदद का ऐलान कर चुके हैं तो वहीं, अब इस लिस्ट में अभिनेत्री रवीना टंडन का भी नाम शामिल हो गया है। एक इवेंट में उन्होंने शहीदों के बच्चों की मदद करने की बात कही है।
पुलावामा अटैक: मदद करने को आगे आईं रवीना टंडन, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अभिनेत्री कई चैरिटी और वेलफेयर संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि देशवासियों को हमारे शहीद हुए जवानों के परिजनों की हर तरह से मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, रवीना ने शहीदों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है और इससे आगे भी बहुत कुछ करने को बोल रही हैं।
🇮🇳Jaimal Singh , Naseer Ahmed , Tilak Raj .. and more . The martyrs who never will die , but live on as India , in our thoughts prayers and the very essence of What… https://t.co/2LygvFuHiW
उन्होंने आगे कहा कि यह मदद सिर्फ पुलावामा हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि सभी शहीद हुए जवानों के बच्चों की मदद करने को उनका फांउडेशन शिक्षा से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करेगा, उन्होंने स्कॉलरशिप भी देने की बात कही।
My prayers for the Jawans ,crpf of our beloved country and their families who lost their lives as martyrs . Your sacrifice shall not be in vain my brothers 🇮🇳... @crpfindia #YouStandForIndia
इससे पहले सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में दिखी एक्ट्रेस लवी सासन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। मालदीव से हनीमून मनाकर लौटीं लवी ने पुलवामा हमले में शहीद CRPF जवान के परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक मदद की।
लवी ने 'साथ निभाना साथिया' में परिधि का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में लवी ने बेंगलूरू के पास स्थित गांव हुडीगेर (Hudigere) में CRPF जवान एच गुरू को घर जाकर श्रद्धांजलि और उनके परिवारवालों को सांत्वना दी।