{"_id":"5c6ea22abdec222ee073811a","slug":"bollywood-celebs-salman-khan-soni-razdan-bhagyashree-attend-the-funeral-of-raj-kumar-barjatya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान समेत राज कुमार बड़जात्या के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान समेत राज कुमार बड़जात्या के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
funeral of Raj Kumar Barjatya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के वर्ली में फिल्म निर्माता राज कुमार बड़जात्या का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें विदाई देने के लिए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' जैसे पारिवारिक ड्रामा फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार को निधन हो गया था।
2 of 5
salman khan
सुपरस्टार सलमान खान, भाग्यश्री, सचिन पिलगांवकर, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, सोनी राजदान राजकुमार अंतिम दर्शन करने पहुंचे। बॉलीवुड को कई फेमस फिल्म देने वाले फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता हैं।
3 of 5
swara bhaskar
गुरुवार को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में राज कुमार ने अंतिम सांसें लीं। बेस्ट फिल्म के लिए तमाम राष्ट्रीय-अतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके राज कुमार का जन्म मुंबई में हुआ था। राज कुमार ने राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले 'दोस्ती', 'नदिया के पार', 'मैने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई सुपरहिट बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bhagyashree
आपको बता दें कि राजश्री ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस प्रोड्क्शन हाउस का संचालन अब सूरज बड़जात्या करते हैं। बात करें राजकुमार बड़जात्या के प्रोड्क्शन हाउस राजश्री की तो, इसकी शुरुआत साल 1947 के दौरान उनके पिता ताराचंद बड़जात्या ने की थी। राजकुमार बड़जात्या ने बतौर सह-निर्माता कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar barjatya
- फोटो : social media
उन्होंने 1960-1980 तक कई फिल्मों में सह-निर्माता की भूमिका निभाई। राजकुमार बड़जात्या द्वारा प्रोड्यूस की गई आखिरी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हम चार' थी। उनके नेतृत्व में बनी कई शानदान फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी साम्मनित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।