{"_id":"5c6e9ec8bdec22089f03c27b","slug":"sonu-nigam-arrives-mumbai-after-getting-treatment-in-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल से मुंबई पहुंचे सोनू निगम, म्यूजिकल इवेंट में बिगड़ गई थी तबीयत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेपाल से मुंबई पहुंचे सोनू निगम, म्यूजिकल इवेंट में बिगड़ गई थी तबीयत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में उनको आंख में भयंकर एलर्जी हुई थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। इसके बाद उनको यही शिकायत दोबारा हुई और वह फिर अस्पताल में भर्ती हुए। ऐसे में एलर्जी में थोड़ा सुधार होने के बाद वह नेपाल में एक शो करने गए थे, जहां उनको कमर दर्द की शिकायत हुई और पोखरा के प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाना पड़ा। अब सोनू नेपाल से मुंबई आ गए हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया है।
2 of 5
sonu nigam
इससे पहले सोनू की आंखों में एलर्जी बढ़ गई थी। इसकी वजह से उन्हें दोबारा हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं, मुंबई में होने वाले सोनू के सभी इवेंट भी रद्द कर दिए थे। एक हफ्ते पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कर फैन्स से ये जाहिर किया था कि सी फूड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
3 of 5
संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
सोनू ने 6 फरवरी को इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए थे जिसमें उनकी आंख सूजी हुई नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके ऑक्सीजन मास्क भी लगा दिख रहा था। तब वह दो दिन बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। फिर से एलर्जी बढ़ने की खबर ने उनके फैन्स की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonu Nigam
सोनू के करीबियों ने बताया था कि वह दो दिनों तक गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहे थे, जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दोबारा एलर्जी बढ़ने से एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ गई थी। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में डॉक्टर्स की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी थी। उनके चेहरे पर सूजन बनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
पहले अस्पताल में दाखिल होने पर सोनू निगम ने बताते हुए लिखा था, 'सी फूड खाने से ऐसा हो गया हूं । अगर समय रहते मैं हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये और भी बढ़ सकता था।' सोनू निगम को इससे पहले आईसीयू से छुट्टी मिल गई थी और वे उड़ीसा अपना शो करने जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच उनकी आंखों की एलर्जी बढ़ गई और उन्हें अपने सारे शो रद्द करने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।