{"_id":"5c6e927bbdec22737c291f28","slug":"pak-actor-hamza-ali-abbas-speaks-up-pulwama-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में पाक कलाकारों को बैन करने पर आग बबूला हुआ ये पाक एक्टर, कही दिल जला देने वाली बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में पाक कलाकारों को बैन करने पर आग बबूला हुआ ये पाक एक्टर, कही दिल जला देने वाली बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 21 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले को लेकर भारत और पाक आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ दोनों देश के राजनेता बयानों के तीर चला रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स और पाक कलाकार भी जुबानी जंग कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी अभिनेता और राजनीतिक एक्टिविस्ट हमजा अली अब्बासी ने भी इस कायरतापूर्ण हमले पर अपनी जुबान खोली है। उन्होंने बॉलीवुड में बैन किए गए पाक कलाकारों को लेकर कई ऐसी बातें बोलीं हैं जो देशवासियों को हजम नहीं होंगी।
2 of 5
bollywood
पाक अभिनेता से जब नई फिल्म के लिए दिए गए एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हर कश्मीरियों के दिमाग में यह भर दिया गया है कि कश्मीर में जो भी हमले हो रहे हैं और जो हालात वहा हैं, उनकी वजह सिर्फ पाकिस्तान है। उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा अटैक से पूरा भारत सहमा गया और मुल्क के लोग इसे लेकर आहत हुए हैं। ऐसे में भारत के लोग अपने देशप्रेमी होने का सबूत दे पाकिस्तान में टमाटर सप्लाई नहीं कर रहे हैं और भी कई चीजें हैं जो वो कर रहे हैं।
3 of 5
bollywood
उन्होंने आगे कहा कि वह बॉलीवुड में कुछ लोगों को जानते हैं जो सरकार के दबाव में आकर पाक कलाकारों को बॉलीवुड से बाहर कर रहे हैं। हालांकि इनमें सब नहीं हैं लेकिन कुछेक हैं जिनपर भारत सरकार का सीधा दबाव है। उन्होने यह भी कहा कि भारत सरकार इमले की सीधी वजह पाकिस्तान को मानती है। अभिनेता ने कहा कि वह बॉलीवुड में पाक कलाकारों को प्रतिबंध करने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
पाक एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा ' ठीक है, अगर पाक कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया है तो हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बता दें कि पाकिस्तान ने भी वहां बॉलीवुड प्रोडक्शन के काम पर ताला लगवा दिया है। खबर है कि बॉलीवुड स्टार्स जावेद जाफरी, शबाना आजमी और नंदिता दास पाक में जाया करते थे। अब्बास ने पाक कलाकारों को बैन के इस कृत्य को बकवास बताया है। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को भी ललकारते हुए कहा कि यह कुछ ही जिम्मेदारियों में सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
bollywood
अब्बास कहते हैं 'आतंक की मार पाकिस्तान भी कई सालों से झेल रहा है , लेकिन हमने किसी पर भी बैन नहीं लागया, हम भी अच्छी तरह जानते हैं कि पाक में हुए हमलों में भारतीय एंजेसियों का हाथ रहा है और कुलभूषण जाधव भारत का जासूस है, लेकिन हमने तो बॉलीवुड कलाकारों के पाक आने से नहीं रोका, बल्कि हम व्यवहारिक ही रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।