{"_id":"5caf9666bdec221461126fc9","slug":"kangana-ranaut-attack-alia-bhatt-on-her-acting-in-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट पर एक बार फिर भड़कीं कंगना रनौत, 'गली बॉय' में एक्टिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट पर एक बार फिर भड़कीं कंगना रनौत, 'गली बॉय' में एक्टिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut, Alia Bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से वो कई एक्टर्स को आड़े हाथ ले चुकी हैं। उनके निशाने पर करण जौहर और रणबीर कपूर जैसे कई सितारे हैं। खासकर आलिया भट्ट पर तो वो अक्सर भड़क जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने आलिया पर निशाने साधते हुए गली बॉय में उनकी परफॉर्मेंस को एवरेज बता दिया।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को एक बार फिर घेर लिया। कंगना ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रही हूं। गली बॉय में ऐसा कौन सा अभिनय किया है कि जिसे सराहा जा सके। उसमें एक मुंहफट लड़की ही तो है जो कि बॉलीवुड की अक्सर फिल्मों में दिखाई जाती है। बॉलीवुड की साहसी गर्ल, महिला सशक्तिकरण और अच्छा अभिनय इन शर्मिंदगी से मुझे बचाइए।
3 of 5
kangana ranaut
कंगना ने आगे कहा कि मीडिया को स्टार किड्स से कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है और वह इसे कुछ ज्यादा ही आगे ले गए हैं। इस प्रकार के साधारण काम को सराहना बंद करिए नहीं तो एक्टिंग का स्तर कभी भी ऊंचा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir, Alia
- फोटो : social media
इससे पहले कंगना रनौत ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रणबीर कपूर 37 साल के हैं । आलिया भट्ट सिर्फ 27 साल की हैं । 27 साल की उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे । यह बिल्कुल अनुचित है । बच्चे हैं कि डंब हैं, क्या हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे कहा था कि जब सेक्स लाइफ पर चर्चा करने की बात आती है, तो इन एक्टर्स को कोई दिक्कत नहीं होती है । इस्टा पर फोटो शेयर करते हैं लेकिन जब देश के महत्वपूर्ण मुद्दों की बात आती है, तो उनके बारे में बात करने से बचते हैं । कहते हैं कि हमारी अपनी पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।