फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पटेल को माना शिव का अवतार, हैदराबाद नरसंहार पर बनी ‘रजाकार’ का ट्रेलर रिलीज

Sat, 10 Feb 2024 04:41 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Feb 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut attends Razakar Silent Genocide of Hyderabad trailer she compared Sardar Patel with Lord Shiva
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चुनाव से पहले रिलीज की कतार में लगी एक और सियासी फिल्म 'रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद’ के ट्रेलर लांच पर शनिवार को कंगना रणौत ने फिल्म से जुड़े लोगों का हौसला बढ़ाया। कंगना कहती हैं, ‘इस फिल्म में न तो मैंने काम किया है और न ही इस फिल्म का हिस्सा हूं। मैंने दो दिन पहले ट्रेलर देखा और मुझे बहुत पसंद आया। मुझे लगा कि ऐसी फिल्मों को प्रमोट करना चाहिए।’ फिल्म 'रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद’ में देश की आजादी  के समय हैदराबाद में हुए नरसंहार को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक ऐसी घटना के बारे में बताया गया जिसे फिल्म बनाने वालों को मुताबिक देश को अब तक नहीं बताया गया।

Kangana Ranaut attends Razakar Silent Genocide of Hyderabad trailer she compared Sardar Patel with Lord Shiva
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस मौके पर कहा, 'हमने किताबों में सिर्फ नेहरू और गांधी के बारे में ही पढ़ा है। ऐसा नहीं कि सिर्फ आज ही पीआर का चलन है। उस जमाने में भी पब्लिसिटी का बहुत चलन था। यहां तक कि यह चलन राजाओं और महाराजाओं के जमाने से होता आ रहा है। उनके दरबार में जो नौरत्न होते थे, वह उनके बारे में लिखा करते थे। जो अपनी मार्केटिंग और पब्लिसिटी करते थे और इनको आज दुनिया जानती है।  नेहरू और गांधी विदेश में जा करके इंटरव्यू देते रहते थे। अगर वह 100 लोगों को भी लेकर निकलते तो पूरा विश्व उनके बारे में बात करता था।'

Kangana Ranaut attends Razakar Silent Genocide of Hyderabad trailer she compared Sardar Patel with Lord Shiva
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा, 'मैं सरदार वल्लभभाई पटेल को शिव का अवतार मानती हूं। जिस तरह से भगवान शिव ने सती के शरीर को पकड़कर रखा। उसी तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल ने  देश को एक सूत्र में पकड़ कर रखा। आजादी  मिलने के बाद भारत की एकता को बचाया है। देश की आत्मा को बचाया है। आज हमें 'रजाकार' जैसी फिल्मों  की जरूरत हैं, मैं चाहती हूं कि इस फिल्म के माध्यम से हम इस तरह की घटनाओं को पर्दे पर देखे। भारत की आजादी के बाद 396 दिन के बाद हैदराबाद को आजादी मिली। 
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने 'जमाल कुडू' गाने के सिग्नेचर स्टेप को किया रिक्रिएट, वीडियो देखा क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut attends Razakar Silent Genocide of Hyderabad trailer she compared Sardar Patel with Lord Shiva
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कंगना रणौत ने हैदराबाद  की आजादी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के भारत में विलय की बात की। कंगना रणौत ने कहा, 'हैदराबाद के निजाम भारत के साथ नहीं मिलना चाह रहे थे लेकिन वहां के लोग भारत के साथ रहना चाह रहे थे। वहीं, कश्मीर की आवाम नहीं चाहती थी कि भारत के साथ मिले लेकिन वहां के राजा भारत का हिस्सा बनना चाह रहे थे। हैदराबाद  की समस्या का समाधान सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया और जम्मू कश्मीर की समस्या का समाधान नेहरू ने किया। इसके आगे कुछ और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।' 
Vikrant Massey-Sheetal: विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल को अस्पताल से मिली छुट्टी, नवजात बेटे को घर लेकर आए कपल

विज्ञापन
Kangana Ranaut attends Razakar Silent Genocide of Hyderabad trailer she compared Sardar Patel with Lord Shiva
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 फिल्म ‘रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद’ के ट्रेलर लांच पर मकरंद देशपांडे, राज अर्जुन, बॉबी सिम्हा, वेदिका, तेज सप्रू, अनुसूया त्रिपाठी भी मौजूद रहे। फिल्म के निर्देशक हैं सत्यनारायण। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, और  मलयालम में एक साथ 1 मार्च को रिलीज होगी। 
Chiranjeevi: तेलंगाना के राज्यपाल ने चिरंजीवी को किया सम्मानित, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए दीं शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed