साउथ सिनेमा और साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का भी अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, साउथ सितारे भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। कई साउथ सितारे ऐसे हैं, जो लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज करते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और एक से एक कई हिट फिल्में दे रहे हैं। क्या आपको पता हैं कि किस साउथ सितारे ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इस खबर में बताते हैं कि किस साउथ अभिनेता के खाते में कितनी सुपरहिट फिल्में हैं...
South Celebs: इन साउथ सितारों के खाते में सबसे ज्यादा हिट फिल्में, दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल पर किया राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार रजनीकांत की। थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। वे साउथ सिनेमा के सबसे बड़े हिट मशीन हैं। अब तक रजनीकांत ने करीब 169 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से उनकी करीब 128 फिल्में सुपरहिट रही हैं।
कमल हासन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार कमल हासन का। कमल हासन भी साउथ सिनेमा के साथ साथ हिंदी सिनेमा में भी अदाकारी का परचम लहरा चुके हैं। 'विक्रम' से अभिनय की दुनिया में काफी लंबे समय बाद वापसी करने वाले कमल हासन ने अपने करियर में 200 फिल्मों में काम किया है और उनकी करीब 98 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।
चिरंजीवी
चिरंजीवी ने एक साल में 14 हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की थी। मेगास्टार चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ सिर्फ भारत में है, बल्कि इनके चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। चिरंजीवी ने तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 'खिलाड़ी नं. 150' सबसे बड़ी हिट रही है।
महेश बाबू
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। महेश बाबू हाल ही में गुंटूर कारम में नजर आए थे, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। अपने स्टाइल से लोगों का दीवाना बना देने वाले महेश बाबू ने तकरीबन 27 फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन इनमें से 24 सुपरहिट रही हैं।