फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Kangana: हीरोइन बनने के लिए कंगना ने की थी परिवार से बगावत, यूं बनीं 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड की 'क्वीन'

Tue, 23 Mar 2021 10:40 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 23 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special actress celebrating her 34th birthday know about her journey
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत 23 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना को उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही एक बेहद शानदार तौहफा मिला है। कंगना रणौत को उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Kangana Ranaut Birthday Special actress celebrating her 34th birthday know about her journey
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में एक राजपूत परिवार में हुआ था। कंगना के माता पिता के अलावा उनके परिवार में एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल और छोटा भाई अक्षत भी हैं। कंगना की मां आशा रणौत एक स्कूल में अध्यापिका हैं और पिता एक बिजनेसमैन हैं।

Kangana Ranaut Birthday Special actress celebrating her 34th birthday know about her journey
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

एक ट्वीट के जरिए कंगना ने खुलासा किया था कि उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वो अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती थीं। वो 12वीं कक्षा में फेल भी हो गई थीं। उनके पिता काफी सख्त मिजाज के थे और कंगना शुरू से ही बगावती रहीं थीं। ऐसे में जब उनके पिता नहीं माने तो वो घर से भाग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special actress celebrating her 34th birthday know about her journey
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना अपने माता पिता से लड़कर मुंबई आईं और उन्होंने अभिनेत्री बनने का अपना सफर तय किया। कंगना ने फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और कंगना को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special actress celebrating her 34th birthday know about her journey
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

इसके बाद कंगना की सफलता का जो सफर शुरू हुआ है वो अभी भी जारी है। कंगना ने कई सफल फिल्में की हैं जिनमें ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में शामिल हैं। कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को लेते वक्त कंगना महज 22 साल की थीं। इसके बाद उन्हें 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed