सब्सक्राइब करें

विवादित बयान: कंगना ने 'दीदी' पर की अभद्र टिप्पणी, जावेद-शबाना और ममता की मुलाकात पर साधा निशाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut calls Mamata Banerjee Tadaka says BollyDawood will now project her as goddess
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। इनमें से एक मामला उनके पासपोर्ट रीन्यूअल का था जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थी। दरअसल, कंगना पर नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके चलते पासपोर्ट विभाग ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से इनकार कर दिया था। हालंकि, अब उनका पासपोर्ट रीन्यू कर दिया गया है। अब हाल में कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी की मुलाकात पर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिन गुरुवार (29 जुलाई) को जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। कंगना ने उस मुलाकात पर तीखा तंज कसते हुए फेसबुक पोस्ट किया है।

Trending Videos
Kangana Ranaut calls Mamata Banerjee Tadaka says BollyDawood will now project her as goddess
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने इस अपने पोस्ट में शबाना, जावेद और ममता की तस्वीर भी साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut calls Mamata Banerjee Tadaka says BollyDawood will now project her as goddess
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इससे पहले कंगना ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना रणौत ने फेसबुक पर राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी फिल्मों का मामला सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था, ‘इसलिए मैं फिल्म जगत को गटर कहती हूं। हर चमकती चीज सोना नहीं होती। बता दें सोमवार यानी की 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाए जाने के आरोप राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पहले क्राइम ब्रांच ने कुछ पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 23 जुलाई तक राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में ही रहेंगे।

Kangana Ranaut calls Mamata Banerjee Tadaka says BollyDawood will now project her as goddess
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि कंगना इन दिनों अपने कई प्रोजक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की तैयारी की बात भी बता दी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut calls Mamata Banerjee Tadaka says BollyDawood will now project her as goddess
कंगना रनौत की 'धाकड़' का पोस्टर - फोटो : Social media

बता दें कि कंगना जयललिता बनने के बाद अब इंदिरा गांधी बनने की तैयारी में जुट गई हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म का निर्माण भी वो खुद ही करेंगी। इमरजेंसी और थलाइवी के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। अब कंगना का पासपोर्ट भी रीन्यू हो चुका है ऐसे में उनके लिए शूटिंग करना बहुत ही आसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed